फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauhar Khan: गौहर खान ने साजिद खान से रचाई थी गुपचुप सगाई, जानें हीरोइन की जिदंगी में कैसे हुई जैद की एंट्री

Tue, 23 Aug 2022 07:16 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गौहर खान-जैद दरबार - फोटो : social media
टीवी और बॉलीवुड जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री गौहर खान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। 23 अगस्त 1983 को पुणे में जन्मी गौहर खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी लेकिन आज के समय में गौहर बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्मों और वेब सीरीज में उनके द्वारा निभाए गए कई किरदार फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। तो आइए आज हम आपको इस खास मौके पर गौहर की प्रोफेशनल लाइफ से लकर लव लाइफ तक के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया
मॉडलिंग के बाद एक्टिंग में रखा कदम
गौहर खान ने साल 2002 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार, पायल जैन और नीता लुल्ला के लिए कई शोज में मॉडलिंग की है। इसके अलावा, वह कई टीवी विज्ञापनों में भी नजर आईं। साल 2012 में गौहर ने फेमिनी मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था। गौहर खान इस प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही थीं। गौहर ने एक्टिंग की दुनिया में साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म रॉकेट सिंह: सेल्सेमैन ऑफ द ईयर से शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

3 of 4
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से मिली पहचान
हालांकि, गौहर खान को पहचान फिल्म 'इशकजादे' से मिली थी। इस फिल्म का गाना 'छोकरा जवां रे' और 'झल्ला वाले' काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें गौहर के डांस ने आग लगा दी थी। गौहर को वेब सीरीज 'तांडव' में खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा, वह 'बेगम जान' में भी नजर आई थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
गौहर खान - फोटो : instagram
गौहर खान की लव लाइफ
गौहर खान की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। वह जैद दरबार के साथ शादीशुदा जिदंगी को एंजॉय कर रही हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक ग्रोसरी शॉप में हुई थी, जिसके बाद ही धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। लेकिन एक समय था जब गौहर साजिद खान के प्यार में दीवानी थीं। दावा था कि साल 2003 में गौहर खान ने निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद खान से सगाई की थी। लेकिन निजी कारणों के चलते ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। गौहर कुशल टंडन के साथ भी रिश्ते में थीं। दोनों रियलिटी 'बिग बॉस' में साथ नजर आए थे। हालांकि, शो खत्म होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें