वाणी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वाणी ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से टूरिज्म में बैचलर डिग्री ली है। पढ़ाई पूरी कर उन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप की। इसके बाद उन्होंने आईटीसी होटल में काम करना शुरू कर दिया। यहीं से उन्हें फिल्मों में काम करने की दिलचस्पी शुरू हुई। दरअसल, एक बार होटल में किसी फिल्म की शूटिंग हो रही थी। इस दौरान वाणी भी वहां मौजूद थीं। शूटिंग देखने के दौरान वाणी ने भी फिल्मी दुनिया में जाने का मन बना लिया।