मशहूर अभिनेत्री गौहर खान जल्द ही मां बनने जा रही हैं। अभिनेत्री ने एक प्यारा सा वीडियो साझा कर फैंस को ये गुड न्यूज दी है। वीडियो में गौहर और उनके पति जैद दरबार कार्टून के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के इस अंदाज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।