फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangs of Wasseypur: गैंग्स ऑफ वासेपुर के 11 साल हुए पूरे, 'सरदार खान' ने वीडियो शेयर खास अंदाज में मनाया जश्न

Thu, 22 Jun 2023 06:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गैंग्स ऑफ वासेपुर बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक  फिल्मों में शुमार की जाती है। आज भी इस फिल्म को लोग देखना पसंद करते हैं। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म से कई कलाकारों की किस्मत चमक उठा थी। इस फिल्म के बाद कई एक्टर्स बॉलीवुड समेत देशभर में पहचाना जाने लगे। 
Adipurush: मनोज मुंतशिर के बाद अब ओम राउत को जान का खतरा? पुलिस ने 'आदिपुरुष' के निर्देशक को दी सुरक्षा
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने आज (22 जून) अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म में सरदार खान की भूमिका निभाने वाले मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
गैंग्स ऑफ वासेपुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के कुछ आइकॉनिक झलकियां शेयर कर उन दिनों को याद किया है। साथ ही, उन्होंने कैप्शन में फिल्म का खास डायलॉग 'हजरात...हजरात...हजरात' भी लिखा है। बता दें कि इस फिल्म में मनोज के किरदार को काफी पसंद किया गया था। आज भी सोशल मीडिया पर इसके मीम्स जमकर वायरल होते हैं। 

4 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने इस रोल के मिलने का दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान मनोज ने बताया था कि अनुराग ने उन्हें फोन करके कहा  था कि उनके पास एक अच्छा ऑफर है। क्या वह इसे पढ़ना चाहेंगे। 
Vijay Varma: तमन्ना की इस आदत से परेशान हो गए हैं विजय, एक्टर का गर्लफ्रेंड के बारे में चौंका देने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने बताया था कि इसके बाद अनुराग ने मेरे पास अपनी कार भेजी। मैं उनके कार्यालय गया। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट पढ़कर सुनाई। फिर मैंने कहा कि रेड वाइन मंगाओ...उन्होंने रेड वाइन मंगाई और इस तरह सरदार खान का किरदार अस्तित्व में आया।
Sara-Saif Ali: जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सैफ और सारा, जानें कैसा होगा किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें