फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' के साथ फिर लौट रहा 'डेफिनेेेट', सिल्वर स्क्रीन पर ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी

Mon, 18 Feb 2019 10:04 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zeeshan kadri
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से दर्शकों का दिल जीतने वाले राइटर-एक्टर जीशान कादरी अब क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं। डेफिनेट के किरदार से जीशान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। हाल ही में जीशान 'होटल फिल्म' में भी नजर आए थे। जीशान ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि अभी वह वेब एपिसोड के लिए कहानियां तैयार करने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Gang of Wasseypur
वेब एपिसोड्स के अलावा जीशान गैंग्स ऑफ वासेपुर सीरीज की तीसरी फिल्म की कहानी भी लिख रहे हैं। यह कहानी फैजल खान के बेटे पर केंद्रित होगी। रामाधीर सिंह और फैजल खान के खात्मे के बाद वासेपुर शहर के हालातों पर वासेपुर की तीसरा भाग आधारित होगा।
विज्ञापन

3 of 5
gangs of waaseypur
जीशान की प्लानिंग एक अलग तरह की लव स्टोरी बनाने की भी है। झारखंड के धनबाद शहर में जन्मे जीशान कादरी एक कॉल सेंटर में जॉब करते थे। लेकिन वहां उनका मन नहीं लगता था। आखिर में उन्होंने जॉब छोड़ी और गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी लिखी। 

4 of 5
तिगमांशु धूलिया
जीशान की शुरुआती पढ़ाई धनबाद के वासेपुर से ही हुई है। इसके बाद  उन्होंने मेरठ के दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज से बीबीए किया। गैंग्स ऑफ वासेपुर का डायरेक्शन तिगमांशु धूलिया ने किया था । फिल्म में उन्होंने ही रामधारी सिंह का रोल प्ले किया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिग्मांशु धूलिया
टेलीविजन से अपना करियर शुरू करने वाले तिगमांशु की बतौर डायरेक्टर पिछली कुछ फिल्में जैसे बुलेट राजा, साहब बीवी और गैंगस्टर 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें