‘गदर एक प्रेमकथा’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ की कामयाबी में इसकी कहानी, इसके निर्देशन, इसके कलाकारों के अभिनय, इनके संवादों के अलावा फिल्म के गीत संगीत का भी बहुत बड़ा योगदान रहा। इस फिल्म के म्यूजिक ने ही देश में जी म्यूजिक नाम की एक नई कंपनी की नींव डाली। अनिल शर्मा बताते हैं, ‘फिल्म की पटकथा सुनकर फिल्म के गीतकार आनंद बक्शी का जो रिएक्शन था, वह मैंने आपको बता ही दिया। लेकिन उत्तम सिंह ने फिल्म का संगीत भी बेमिसाल बनाया। हर गाना लाजवाब था। पूरी दुनिया में मैं जहां भी गया लोगों की पसंद में ‘मैं निकला गड्डी लै के..’ गाने को मैंने अव्वल नंबर ही पाया। फिल्म का एक और गाना है, ‘उड़ जा काले कावा तेरे मुंह विच खंड पावां..’, ये गाना भी एक अलग इतिहास है। आपने सुना होगा कि फिल्मों में लोक धुनों पर आधारित गीत बनते हैं। ये हिंदी सिनेमा का पहली फिल्मीगीत है जो सिनेमा से निकलकर लोकगीत बन गया।’