गदर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘पठान’ ने छह दिन में कमाए 300 करोड़
निर्देशक अनिल शर्मा की सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत और मनीष वाधवा स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ से पहले शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ ने सबसे कम छह दिनों में 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छुआ था। इसके बाद 300 करोड़ रुपये की कमाई तक पहुंचने वाली फिल्मों में ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ दोनों को 11-11 दिन लगे थे। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को 300 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में 13 दिन लगे थे, जबकि 16-16 दिन में 300 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों में ‘संजू’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के नाम शामिल हैं।