लव ऑल स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे के मेनन ने कहा, ‘यह फिल्म इसलिए अनूठी है कि इसका असली हीरो ‘स्पोर्ट्स’ है। यह फिल्म बैडमिन्टन को केंद्र रख कर हर स्पोर्ट्स की और हर खिलाड़ी की कहानी कहती है। हार और जीत से ऊपर जाकर यह फिल्म खेल की रीयल फिलोसोफी को दिखाती है कि किस तरह खेल जीवन को बेहतर बनाता है।’ फिल्म मे मुख्य भूमिकाएं के के मेनन के अलावा स्वास्तिका मुखर्जी, श्रीस्वरा, अर्क जैन, दीप रांभिया, और मजेल ने निभाई हैं। फिल्म ‘लव ऑल’ 25 अगस्त को देश भर के सिनेमा घरों में कुल सात भाषाओँ में रिलीज हो रही है।