बॉलीवुड में आए दिन नेपोटिज्म पर बहस छिड़ी रहती है। तमाम अभिनेता और फिल्म निर्माताओं पर इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के आरोप लग चुके हैं। इस पर तमाम सितारे भी अपनी राय रखते नजर आते हैं। हाल ही में सनी देओल ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। सनी देओल का कहना है कि पहले तो उन्हें नेपोटिज्म का मतलब ही नहीं पता था।