अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वह सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर 2' में नजर आई हैं। 'गदर 2' 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। 'गदर 2' की दमदार कमाई के साथ-साथ अमीषा और निर्देशक अनिल शर्मा के बीच जुबानी जंग भी जारी है। इस दौरान अमीषा खुद से और अपने फिल्मी करियर से जुड़ें कई खुलासे कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' में काम करने के बारे में भी बात की। उन्होंने खुलासा किया कि 'गदर: एक प्रेम कथा' में 'सकीना' की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभा पाने पर लोगों को उनपर आशंका थी, खासकर इसलिए क्योंकि वह अपनी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' की शूटिंग भी उसी समय कर रही थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि कि कैसे लोगों को ऋतिक रोशन पर भरोसा नहीं था, क्योंकि अभिषेक बच्चन और फरदीन खान भी उसी समय डेब्यू कर रहे थे।