यूं तो ये जश्न इस हिसाब से तय किया गया था कि फिल्म ‘गदर 2’ शनिवार की रात तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन ये तो नहीं हो सका पर हिंदी सिनेमा के सितारों ने जो एकजुटता सनी देओल की इस फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए दिखाई, उसके चर्चे बरसों बरस होते रहेंगे। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान से लेकर अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, संजय दत्त तक सब के सब इस पार्टी में सनी देओल और फिल्म ‘गदर 2’ की टीम को बधाई देने पहुंचे। बरसों तक एक दूसरे तक बात तक न करने वाले सनी देओल और शाहरुख खान को हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते देखना इस शाम की सबसे खूबसूरत तस्वीर रही।