फैंस ही आम को खास बनाते हैं और किसी की एक्टिंग से प्रभावित होकर उन्हें फर्श से उठाकर अर्श तक पहुंचा देते हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स कई मौकों पर यह कहते देखे जा चुके हैं कि वह आज जो भी हैं, फैंस की बदौलत ही हैं। हालांकि, जब ये फैंस नाराज हो जाते हैं तो सुपरस्टार्स को भी बुरे दिन देखने पड़ जाते हैं। ऐसा ही इन दिनों हिंदी सिनेमा के कुछ बड़े स्टार्स के साथ भी हो रहा है, जिनकी फिल्में बीते कुछ समय से फ्लॉप जा रही हैं। वहीं, अब इन सितारों ने वापस से हिट होने के लिए बड़ी ट्रिक अपनाई है। अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक पर्दे पर धमाल मचाने के लिए अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल का सहारा लेने जा रहे हैं, जिस पर इन सितारों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है। आइए इन सेलेब्स और उनकी सीक्वल फिल्मों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-