बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी अक्सर सुर्खियों बनी रहती है। चाहे फिर वह स्टार्स की लव लाइफ हो, करियर हो या फिर पर्सनल लाइफ....अपने पसंदीदा सितारों की हर छोटी से छोटी चीज पर फैंस नजरें बनाए रखते हैं। जहां ये सेलेब्स अपनी जिंदगी बड़े ही मॉर्डन ढंग से जीते हैं, वहीं कुछ चीजें इन लोगों की जिंदगी में भी ऐसी होती हैं जो हम आम लोगों की तरह ही सिंपल होती हैं। पल में विदेश...पल में देश में रहने वाले ये सितारे हकीकत में अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना उतना ही पसंद करते हैं, जितना अपनी मॉर्डन लाइफस्टाइल। इस बात का सबूत बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स के बच्चों के नामों से पता लगता है। दरअसल, सितारों बहुत से सितारों ने अपने बच्चों के नाम भगवान से जोड़कर रखे हैं, जो इनकी ईश्वर के प्रति गहरी श्रद्धा दिखाता है। चलिए जानते हैं इस लिस्ट किन-किन सेलेब्स का नाम शामिल है...
विज्ञापन
2 of 12
आकाश और श्लोका अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्लोका मेहता-आकाश अंबानी
इस लिस्ट में सबसे पहले हम देश के सबसे अमीर परिवार यानी अंबानी परिवार का जिक्र करेंगे। दरअसल, अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने हाल ही में अपनी दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के घर इस बार नन्ही परी का आगमन हुआ है, जिसे पाकर पूरा अंबानी परिवार बेहद खुश है। अपनी राजकुमारी के नाम का स्टार कपल ने 'वेदा' रखा है, जिसका मतलब हमारे संस्कृत में लिखे गए 'वेद' होते हैं।
विज्ञापन
3 of 12
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
लिस्ट में दूसरा नाम अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल का आता है। ईशा और आनंद भी इसी साल जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। दोनों के घर एक राजकुमार और एक राजकुमारी का जन्म हुआ है। कपल ने अपनी बेटी का नाम 'आदिया' रखा है, जिसका अर्थ 'शक्ति' होता है। 'शक्ति' माता दुर्गा का ही नाम है।
4 of 12
जूनियर एनटीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर
'आरआरआर' फिल्म से देश-दुनिया में प्रसिद्ध हुए जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग में काफी उछाल देखने को मिला है। अभिनेता के लिए लोगों की दीवानगी इस हद तक बढ़ गई है कि सभी उनके जीवन की छोटी से छोटी चीज का पता लगाने में लगे हैं। जहां एक तरफ जूनियर एनटीआर बेहद शानो शौकत की जिंदगी जीते हैं, वहीं दूसरी तरफ जब अपने बेटे का नाम रखने की बारी आई तो अभिनेता ने भगवान के नाम को चुना। जूनियर एनटीआर के बेटे का नाम 'अभय' है, जो भगवान शिव का नाम होता है।
विज्ञापन
5 of 12
बिपाशा बसु
- फोटो : social media
बिपाशा बसु
बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु रील लाइफ में कितनी भी बोल्ड रही हों, लेकिन रियल लाइफ में वह बेहद सिंपल और भगवान में आस्था रखने वाली लड़की हैं। अभिनेत्री की माता दुर्गा के प्रति आस्था कई बार देखने को मिलती रही है। कभी नवरात्रों में दुर्गा पंडाल में दर्शन करते वक्त, तो कभी अपने घर पर पूजा-पाठ के दौरान। ऐसे में जब बिपाशा को अपनी नन्ही राजकुमारी का नाम रखने का मौका मिला तो अभिनेत्री ने उसे 'देवी' नाम दिया, जो माता दुर्गा को कहा जाता है। भारतीय पुराणों में 'देवी' का अर्थ 'सर्वोच्च नारी शक्ति' होता है।
विज्ञापन
6 of 12
नयनतारा, विगनेश
- फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा-विग्नेश शिवन
नयनतारा और विग्नेश शिवन के घर सरोगेसी के जरिए ट्विंस बच्चों का जन्म हुआ है। पिछले साल साउथ के इस पावर कपल ने अपने घर दो राजकुमारों का स्वागत किया, जिन्हें पाकर इनकी जिंदगी में अलग ही रंग भर गए हैं। नयनतारा ने अपने एक बेटे का नाम रुद्रोनील रखा, जिसका अर्थ 'शिवा' है। वहीं अपने दूसरे बेटे का नाम अभिनेत्री ने 'दैविक' रखा, जिसका मतलब 'देवता की शक्ति' होता है।
विज्ञापन
7 of 12
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
फैशन आइकॉन सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के घर बेटे का जन्म हुआ है। दोनों इस समय अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोनम कपूर ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। वेदों-पुराणों में वायु, हवा के देवता का नाम है।
8 of 12
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
अपनी-अपनी फील्ड्स में चैंपियन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली देश के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों को साथ में खुश देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। जहां पहले दोनों का साथ लाइमलाइट बटोरता था, वहीं जब से दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ है तब से उनकी बेटी भी खूब सुर्खियां बटोरती है। अनुष्का और विराट की बेटी का नाम वामिका कोहली है। वामिका का मतलब 'देवी दुर्गा' होता है, जो कपल के भगवान में असीम विश्वास का प्रतीक है।
9 of 12
सोहा अली खान, इनाया खेमू
- फोटो : Insatagram- @sakpataudi
सोहा अली खान-कुणाल खेमू
कुणाल खेमू और सोहा अली खान की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है। दोनों के घर इनाया का जन्म 29 सितंबर 2017 में हुआ था। इनाया के नाम में नौमी आता है, जो इसलिए रखा गया क्योंकि उसका जन्म दुर्गा नवमी के दिन हुआ था।
10 of 12
शाहरुख खान और अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान-गौरी खान
शाहरुख खान और गौरी खान सरोगेसी के जरिए तीसरे बच्चे के माता-पिता बने थे। दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम कपल ने हिंदू और मुसलमान दोनों भगवानों के नामों को मिलाकर रखा था। आपको बता दें शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने बेटे का नाम पैगंबर अब्राहम और भगवान राम के नाम को मिलाकर 'अबराम' रखा है।
11 of 12
अपने परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी
- फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
अपने स्टाइल और फिटनेस से आज भी बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देने वाली शिल्पा शेट्टी को देखकर कहना मुश्किल है कि वह दो बच्चों की मां हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर साल 2012 में बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम कपल ने वियान कुंद्रा रखा था। आपको बता दें वियान का नाम भगवान श्री कृष्ण के नाम पर रखा गया है।