फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Controversial Affairs: एक्ट्रेस के विवादित अफेयर, किसी को ठग से हुआ प्यार तो कोई डॉन को दे बैठी दिल

Sun, 18 Sep 2022 11:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोनिका बेदी-जैकलीन फर्नांडिस-ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों ठग सुकेश चंद्रशेखर केस के चलते अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस चर्चा में हैं। 200 करोड़ रूपये के रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बीते बुधवार को जैकलीन से पूछताछ की थी और कल एक बार फिर तलब किया है। इस बीच खबर यह भी आई कि जैकलीन फर्नांडिस कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से शादी करना चाहती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश से जैकलीन इस हद तक प्रभावित थीं कि उससे शादी के सपने सजा रही थीं। इस बात से जैकलीन के फैंस हैरान हैं। वैसे, यह पहला मामला नहीं है, जब कोई एक्ट्रेस किसी विवादित शख्स को दिल दे बैठी हो। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस गलत शख्स के प्यार में पड़ चुकी हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
monica bedi Abu Salem - फोटो : social media
मोनिका बेदी
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए जानी गईं अभिनेत्री मोनिका बेदी का नाम काफी समय तक अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जोड़ा गया था। दोनों की लव स्टोरी ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मोनिका बेदी के सिर पर अबू सलेम का प्यार इस कदर चढ़कर बोला कि उन्होंने अपने करियर तक को किनारे कर दिया और जेल की हवा तक खाई।
विज्ञापन

3 of 4
मंदाकिनी, दाऊद इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी
फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में अपने बोल्ड सीन्स से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी पर भी अंडरवर्ल्ड किंग दाऊद इब्राहिम अपना दिल हार चुके हैं। दोनों को एक बार साथ में एक मैच देखते हुए स्पॉट किया गया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने हर बार दाउद संग अपने रिश्ते होने पर इनकार किया है।
विज्ञापन

4 of 4
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
ममता कुलकर्णी
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ड्रग तस्कर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। मशहूर ड्रग्स तस्कर विक्की गोस्वामी के साथ अपने गलत रिश्ते के चलते एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का करियर बर्बाद हो गया था। ममता ने विक्की के साथ शादी भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार ड्रग्स केस के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें