फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा लव और थ्रिल का डबल डोज, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 10 Oct 2022 01:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिसमैच्ड सीजन 2, दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
नया हफ्ता शुरु होते ही ओटीटी लवर्स नई रिलीज का इंतजार करने लगते हैं। एक तरफ जहां दर्शक नए-नए कंटेंट खोजते हैं तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स भी लोगों के लिए कई तरह के कंटेंट पेश करते हैं। ऐसे में इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में-

 
विज्ञापन

2 of 5
आशिकाना - फोटो : सोशल मीडिया
आशिकाना सीजन 2
लव और रोमांस से भरपूर ये वेब सीरीज अपने दूसरे सीजन के साथ तैयार है। इस सीरीज में जायन इबाद खान और खुशी दुबे मुख्य भूमिका में हैं। ये वेब सीरीज 10 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉयस्टार पर रिलीज हो रही है।

OTT This Week: लव, रोमांस और थ्रिल से भरा होगा यह पूरा हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

 
विज्ञापन

3 of 5
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दोबारा
तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा कुछ समय पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये एक थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में एक महिला 12 साल के उस बच्चे को बचाती है, जिसकी 25 साल पहले मौत हो गई है। ये फिल्म 15 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

4 of 5
गुड बैड गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
गुड बैड गर्ल
गुड बैड गर्ल एक एडवेंचर सीरीज है, जिसमें समृद्धि दीवान  ने माया आहूजा के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है। श्रृंखला में गुल पनाग, वैभव राज गुप्ता और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ये सीरीज 14 अक्टूबर को सोनी लिव पर प्रसारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिसमैच्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिसमैच्ड सीजन 2
मिसमैच्ड के नए सीजन में नए किरदार, डिंपल और ऋषि की नई लव स्टोरी देखने को मिलेगी। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें