फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: सिनेमा पर राज कर रही हैं ये पांच अभिनेत्रियां, यूपी-बिहार से नहीं रखतीं ताल्लुक

Fri, 08 Oct 2021 11:55 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा का नाम और रुतबा तेजी से बढ़ रहा है। एक जमाना था, जब इस इंडस्ट्री की फिल्में सिर्फ यूपी और बिहार तक ही सीमित हुआ करती थीं, लेकिन अब समय बदल गया है। इस इंडस्ट्री से जुड़ी फिल्में और उनके गानों के लिए दीवानगी बाकी राज्यों में भी देखने को मिल रही है। लोगों द्वारा भोजपुरी फिल्में और गाने पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने अपना अस्तित्व बना लिया है, जिसके लिए उन्हें एक लंबा सफर तय करना पड़ा है।   

हालांकि, इस फिल्म इंडस्ट्री ने सिर्फ फिल्में और गाने ही नहीं दिए हैं। इस इंडस्ट्री से कई ऐसी अभिनेत्रियां भी मौजूद हैं, जिनकी पॉपुलर सिर्फ यूपी-बिहार तक ही सीमित नहीं है। अब इन अभिनेत्रियों को देश-विदेश में भी पसंद किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, भोजपुरी फिल्मी दुनिया में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो बेशक अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर इस इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं, लेकिन इन एक्ट्रेसेस का यूपी-बिहार से कोई भी नाता नहीं है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Kajal Raghwani - फोटो : social media
काजल राघवानी
काजल राघवानी भोजपुरी फिल्मी जगत की सुपरहिट अभिनेत्री हैं। उन्होंने अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि, काजल मूल रूप से गुजरात से हैं। हालांकि, उनका पूरा परिवार महाराष्ट्र में बस गया था। लेकिन काजल ने अपने करियर के लिए भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
rani chatterjee - फोटो : instagram
रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से एक हिट फिल्में देने वाली रानी चटर्जी भी यूपी और बिहार से ताल्लुक नहीं रखती हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि, रानी मुंबई की रहने वाली हैं। रानी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ससुरा बड़ा पाइसा वाला' से की थी, जिसके बाद एक समय पर वह इस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्री भी बन गई थीं। 

4 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई हिट सीरियल्स में काम किया है। लेकिन साल 2004 में रश्मि ने भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने इस इंडस्ट्री में रहते हुए 'बलमा बड़ा नादान', 'गजब बैल रामा', 'गब्बर सिंह', 'कंगना खनके पिया के अंगना' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। रश्मि देसाई गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, अब वह मुंबई में रहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मोनालिसा - फोटो : Instagram
मोनालिसा
भोजपुरी फिल्मी दुनिया की हिट एक्ट्रेस मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 125 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा भी यूपी या बिहार की रहने वाली नहीं हैं। वह बंगाल की रहने वाली हैं। उनका असली नाम अंतरा विस्वास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपना गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सपना गिल
सपना गिल को भोजपुरी इंडस्ट्री की फैशनिस्टा कहा जाता है। वह अपने लुक और फेशन सेंस की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। सपना पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री का रुख किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें