नेवर बैक डाउन रिवोल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
नेवर बैक डाउन रिवोल्ट
‘नेवर बैक डाउन रिवॉल्ट’ केली मैडिसन द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा मार्शल आर्ट फिल्म है। यह फिल्म ‘नेवर बैक डाउन’ सीरीज की चौथी फिल्म है। यह 16 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से भारतीय अभिनेत्री नीतू चंद्रा हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। नीतू ने बॉलीवुड की कुछ चुंनिदा फिल्मों में काम किया है। नीतू इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी और ये सारे सीन उन्होंने खुद किए हैं। फिल्म में उनके साथ, माइकल बिसपिंग, ब्रूक जॉन्सटन, डायना होयोस और जेस फॉकनर जैसे कलाकार हैं।