फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Birthday: टीवी के इन सितारों ने भी सलमान पर लुटाया प्यार, अनोखे अंदाज में दी बधाई

Sun, 27 Dec 2020 08:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और भारती सिंह - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते सलमान सिर्फ करीबी लोगो के बीच अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान बड़े पर्दे के सुपरस्टार तो हैं ही साथ ही छोटे पर्दे पर भी उनका जलवा बरकरार है। टीवी पर सलमान रियलिटी टीवी शो बिग-बॉस को होस्ट करते हैं और फैंस उन्हें होस्ट के किरदार में भी काफी पसंद करते हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें टीवी कलाकारों ने भी बधाई दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
भारती सिंह - फोटो : फाइल फोटो
भारती सिंह

टीवी की लॉफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह सलमान खान को बहुत पसंद करती हैं। वो अक्सर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आ जाती हैं। सलमान के जन्मदिन के मौके पर भारती ने अपनी और सलमान की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, 'जन्मदिन की आपको हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान आप पर कृपा बनाए रखें। आपको ढेर सारा प्यार'।
 
विज्ञापन

3 of 5
गौतम गुलाटी - फोटो : Social Media
गौतम गुलाटी

टीवी एक्टर गौतम गुलाटी ने सलमान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'आपको प्यार सर, जन्मदिन की बधाई। मैंने आज तक आपके जितना प्यारा इंसान पूरी इंडस्ट्र्री मे नहीं देखा जो हर मौके पर लोगों की मदद करने को तैयार रहता है और बदले में जिसे सिर्फ एक मुस्कराहट चाहिए। लाखों लोगों को मोटिवेट करने के लिए आपका धन्यवाद'।
 

4 of 5
सलमान खान और आरती सिंह - फोटो : Instagram
आरती सिंह

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट आरती सिंह ने भी एक्टर सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही इंस्टा स्टोरी शेयर की। इतना ही नहीं आरती सिंह ने लिखा कि- '5 महीने तक आपके मुंह से अपना नाम सुनना एक सपने के जैसा था। जन्मदिन की बधाई मेरे हीरो'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
इन टीवी सितारों के अलावा दलजीत कौर, देवोलिना भट्टाचार्जी, माही विज जैसे बहुत से सितारों ने अपने फेवरेट एक्टर सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि सलमान चारों तरफ से मिल रही इन बधाईयों से बेहद खुश हैं। हालांकि उन्होंने कोरोना के चलते किसी भी तरह का बड़ा आयोजन नहीं किया है और कम लोगों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोरोना के कारण सलमान के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ देखने को नहीं मिली जो हमेशा रहा करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें