सलमान खान
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
रोमांटिक हीरो सलमान खान
मशहूर अभिनेत्री रेखा की 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान खान ने बतौर सहायक किरदार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उस समय सूरज बड़जात्या अपनी डेब्यू फिल्म के लिए कलाकार ढूंढ रहे थे। अंत में उन्होंने सलमान खान को कास्ट किया। साल 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी और वो रातोरात स्टार बन गए। सलमान खान को रोमांटिक हीरो का दर्जा दे दिया गया। हालांकि एक साल तक उनके पास काम नहीं था लेकिन उसके बाद उनकी कई फिल्में आईं जिनमें उनकी रोमांटिक फिल्में हिट हुईं। जैसे-साजन, हम आपके हैं कौन, लव, प्यार किया तो डरना क्या, कुछ-कुछ होता है, हम दिल दे चुके सनम, दुल्हन हम ले जाएंगे, बीवी नंबर-1 और हम साथ-साथ हैं।
औसाजा कहते हैं, "शुरुआत में सलमान की रोमांटिक हीरो की इमेज थी और रोल भी उन्हें उसी तरह के मिले। 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' इतनी बड़ी हिट हुईं की वो रोमांटिक हीरो की इमेज से बाहर नहीं निकल पाए। उसी दौरान उनकी एक्शन फिल्म बागी आई थी पर वो चली नहीं।"