फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship day : बॉलीवुड के 6 किरदार जो दोस्त और दोस्ती के लिए बने मिसाल

Sun, 05 Aug 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
friendship day
बॉलीवुड में दोस्ती पर आधारित तो कई सारी फिल्में बनी हैं लेकिन कुछ किरदार ऐसे मशहूर हो गए कि लोग आज भी दोस्ती की मिसाल में उनका नाम लेने से चूकते नहीं हैं। कहा जाता है कि सच्ची दोस्ती इतनी खास होती है कि वह किसी गरीब को भी सबसे ज्यादा धनवान बना सकती है। तो चलिए 'फ्रेंडशिप डे' के मौके पर हम आपको हिंदी सिनेमाजगत के वह किरदार बताते हैं जिन्होंने दोस्ती की नई परिभाषा ही लिख दी।
विज्ञापन

2 of 7
sholay
फिल्म शोले- जय-वीरू
किसी भी दोस्ती में ईमानदारी और प्यार का होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण 'शोले' फिल्म के जय और वीरू हैं। 'शोले' फिल्म में अमिताभ और धर्मेंद्र की जोड़ी दोस्ती की ऐसी मिसाल दी है जिसे आज भी लोग याद करते हैं। यहां तक कि फिल्म में दोस्त के लिए जय अपनी जान भी दे देता है।
विज्ञापन

3 of 7
khuch khuch hota hai
फिल्म-कुछ कुछ होता है, अंजली-राहुल
इस कड़ी में दूसरा नाम आता है अंजली और राहुल का। फिल्म 'कुछ कुछ होता 'है का शाहरुख खान का एक डायलॉग 'प्यार दोस्ती है' सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। इस फिल्म में बकायदा 'फ्रेंडशिप डे' को सेलिब्रेट करते हुए भी दिखाया गया था। 'कुछ कुछ होता है' फिल्म मुख्य रूप से दोस्ती पर ही आधारित थी जिसमें अंजली का किरदार निभाने वाली काजोल राहुल यानी कि शाहरुख खान के लिए अपने प्यार का त्याग कर उसकी टीना से शादी करवा देती है।

4 of 7
Lage Raho Munnabhai
फिल्म-मुन्नाभाई MBBS, सर्किट और मुन्नाभाई
'मुन्नाभाई MBBS' फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की दोस्ती भी लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में सर्किट अपने दोस्त मुन्नाभाई की हर ख्वाहिश पूरी करता है। फिर चाहे लैब में प्रैक्टिस करने के लिए अपने दोस्त मुन्ना के लिए बॉडी ही उठा लाने वाला सीन ही क्यों न हो। इस सीन से साबित कर दिया था कि दोस्ती सही में अनमोल होती है।
विज्ञापन

5 of 7
maine pyar kiya
फिल्म- मैंने प्यार किया, प्रेम-सुमन
'मैंने प्यार किया' फिल्म में सलमान ने प्रेम और भाग्यश्री ने सुमन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दोस्ती को प्यार में बदलते हुए दिखाया गया है साथ ही दिखाया गया है कि कैसे प्रेम अपनी दोस्त पर मुसीबत आने पर उसका डटकर मुकाबला करता है।
विज्ञापन

6 of 7
dil chahta hai
फिल्म-दिल चाहता है, आमिर, सैफ, अक्षय खन्ना
आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की फिल्म 'दिल चाहता है' दोस्ती की बेमिसाल कहानी है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि जिंदगी में सिर्फ एक नहीं बल्कि उससे ज्यादा दोस्त भी दिल के इतने करीब होते हैं कि आप उनसे कभी भी दूर जाना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
zindagi na milegi dobara
फिल्म- जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,ऋतिक,फरहान,अभय देओल
इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दोस्त दोस्तों से किए वादे को निभाते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक दोस्त की शादी होने से पहले तीनों दोस्त यानी कि ऋतिक,फरहान अख्तर और अभय देओल घूमने एक साथ जाते हैं और यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे शानदार सफर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें