फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Box Office: 'स्त्री 2' को पछाड़ने में निकली 'गोट' की हवा, दूसरे दिन ही कमाई में आई भारी गिरावट

Sat, 07 Sep 2024 08:37 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2-गोट - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। हालांकि, इसे 5 सितंबर को रिलीज हुई विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' से टक्कर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर चुका है। 'गोट' ओपनिंग डे कलेक्शन में 'स्त्री 2' को पछाड़ नहीं पाई। वहीं, इसके दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े और ज्यादा निराशाजनक रहे हैं। तकरीबन 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म शुक्रवार को कितनी कमाई कर पाई और 'स्त्री 2' को टक्कर देने में कितनी सफल रही? आइए जान लेते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोट - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत की थी। 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 44 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। बावजूद इसके यह 'स्त्री 2' के फर्स्ट डे कलेक्शन को पछाड़ने में चूक गई। हालांकि, फिल्म ने एक रिकॉर्ड बनाया और यह इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली तमिल फिल्म बन गई। 
विज्ञापन

3 of 5
गोट - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के लिए विजय और वेकंट प्रभु पहली बार साथ आए हैं। एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में विजय दोहरी भूमिका में हैं। वहीं, इसमें माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू ने भी अभिनय का जलवा बिखेरा है। विजय की 68वीं फिल्म 'गोट' के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 43.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म का शुक्रवार का कारोबार महज 24.75 करोड़ रुपये रहा, जिससे इसका दो दिन का कुल कलेक्शन 68.75 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

GOAT: 'गुल्लक' फेम वैभव राज ने की 'गोट' के हिंदी संस्करण में विजय के लिए डबिंग, तस्वीरें साझा कर जाहिर की खुशी

4 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता को देखते हुए एक बात तो साबित हो गई है कि इसे पछाड़ पाना हालिया रिलीज फिल्मों के बस की बात नहीं है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई अन्य हिंदी फिल्मों और साउथ फिल्मों की छुट्टी कर दी। वहीं, विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गोट' भी इसे टक्कर देने में नाकामयाब रही है। 

Devara: अमेरिका में दिखा जूनियर एनटीआर का जलवा, सबसे तेज 15000 से अधिक टिकट बेचने वाली भारतीय फिल्म बनी देवरा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्त्री 2' का बजट महज 60 करोड़ रुपये है। फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, इसने 17वें दिन 16.5 करोड़, 18वें दिन 22 करोड़, 19वें दिन 6.75 करोड़, 20वें दिन 5.5 करोड़ और 21वें दिन 5.6 करोड़ और 22वें दिन 5.00 करोड़ रुपये रहा। 23वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कारोबार 507.50 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें