नए साल का पहला महीना सभी सिने प्रेमियों के लिए काफी खास रहा है। दर्शक सिनेमाघरों में नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार था और 'पठान' ने एक मनोरंजन से भरपूर फिल्म देखने की इच्छा पूरी कर दी है। पिछले 10 दिन से यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। हालांकि, फरवरी की शुरुआत में 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' रिलीज होने के बाद भी 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' पहले ही दिन से सुस्त नजर आ रही है। इसके अलावा साउथ की फिल्म 'वारिसु' और 'थुनिवु' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की...