Friday Box Office Report: शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बेहद खास रहा। चाहे अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' हो या फिर अजय देवगन की 'दृश्यम 2', हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। एक तरफ 'कांतारा' ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे किए। वहीं दूसरी तरफ, 2015 में आई 'दृश्यम' के सीक्वल ने ओपनिंग डे पर ही धमाल मचा दिया है। हालांकि, इन सब के बीच सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आई। चलिए जानते हैं, शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की...