बादशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बादशाह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वर्ष 2015 में रैपर की शादी जैस्मिन के साथ हुई। 2017 में दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने। हालांकि, वर्ष 2019 में इनके बीच अलगाव की खबरें सामने आईं। वहीं, 2020 में दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि रैपर की जिंदगी में नई हसीना की एंट्री हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बादशाह का नाम पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से जोड़ा गया। बादशाह के लाइफ स्टाइल की बात करें तो वह काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह का दिल्ली में अपना घर हैं, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जाती है। बादशाह लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह की नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है।
Uunchai Collection Day 8: दृश्यम 2 भी नहीं रोक पाई 'ऊंचाई' की कमाई, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़