बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन कमाई के मामले में लगभग सभी का हाल बराबर है। 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। मगर इन फिल्मों का भी डब्बा गोल हो चुका है। दोनों फिल्में रेंग रेंग के आगे बढ़ रही हैं। वहीं, बीते दिन सिनेमाघरों में एक और फिल्म 'श्रीकांत' ने दस्तक दी है। राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म भी पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं कर सकी है। तो चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को इन सभी फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...