राज एंड डीके
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, पहले ‘फर्जी’ और फिर ‘सिटाडेल हनी बनी’ के ओटीटी पर फेल हो जान के चलते अमेजन प्राइम वीडियो से राज और डीके के रिश्ते अब बताते हैं कि पहले जैसे नहीं रहे। गमीनत है कि उनकी चर्चित सीरीज ‘फैमिली मैन’ का सीजन 3 ठीक ठाक बन रहा है, नहीं तो दोनों की अतरंगी सी सेक्स कॉमेडी सीरीज ‘गुलकंदा टेल्स’ पर ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो ने ही गाज गिरा दी है। सीरीज ‘गुलकंदा टेल्स’ कुछ कुछ कामसूत्र लिखे जाने के जमाने की कहानी है और इसमें खूब सारे सेक्स सीन्स भी शामिल किए गए हैं जिन्हें देखने के बाद अमेजन प्राइम ने इसे फिर से शूट करने के निर्देश भी दिए।