मानवी गगरू
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय की कोशिश तो मानवी शुरुआत से ही करती थीं लेकिन उन्हें कुछ ऐसे किरदार चाहिए थे, जिन्हें करने में वह सुविधाजनक महसूस करें। उन्होंने बताया, 'मैं अभिनय करने की ही कोशिश कर रही थी, लेकिन मुझे किरदार कुछ इस तरह के मिल रहे थे जो मैं करना नहीं चाहती थी। एक समय पर फिर मैंने ऑडिशन देना ही बंद कर दिया था। मेरे ठान लिया था, कि मुझे जो किरदार ठीक लगेगा, मैं उसी के लिए ऑडिशन दूंगी। नहीं तो मैं अपना वक्त बर्बाद कर रही हूं। उस समय मुझे बहुत गुस्सा आने लग गया था, कि लोग अच्छा क्यों नहीं लिख रहे हैं। ऐसा लग रहा था जैसे कोई लेखक बचा ही नहीं है।'