शाहिद कपूर
- फोटो : amar ujala, mumbai
इसलिए 'जर्सी' का हिंदी रीमेक करने के लिए राजी हुए शाहिद
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने इस साल ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। अब वह जल्द ही तेलुगू फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे। ऐसे में शाहिद कपूर ने खुलासा किया है कि वह दोबारा क्यों किसी फिल्म की हिंदी रीमेक करने के लिए राजी हुए। उन्होंने कहा, 'मैं दोबारा (कबीर सिंह के बाद) किसी रीमेक फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। मैं ऑरिजनल फिल्म करना चाहता था, वरना लोगों को लगता कि मैं बस रीमेक फिल्में ही कर रहा हूं, लेकिन जब मैंने 'जर्सी' देखी तो वह मेरे दिल को छू गया। जिसके बाद मैं इसका भी हिंदी रीमेक करने के लिए राजी हो गया।'