फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद फिर बोलीं नेहा कक्कड़- 'मैं जीना नहीं चाहती थी'

Tue, 10 Dec 2019 03:41 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
नेहा कक्कड़ इन दिनों टीवी रियलिटी शो बिग बॉस को जज कर रही हैं । नेहा को शो में कई बार इमोशनल होते देखा गया है । नेहा शो में आए कंटेस्टेंट का गाना सुनकर भी रोने लगती हैं । हाल ही में नेहा अपने ब्रेकअप को याद कर आंसू नहीं रोक पाईं। नेहा ने बताया कि कैसे वो ब्रेकअप के बाद बिल्कुल टूट गई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Himansh Kohli and Neha Kakkar - फोटो : file photo
नेहा कक्कड़ ने करीब दो साल तक एक्टर हिमांश कोहली को डेट किया । इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था । नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया था। नेहा ने यह भी कहा था कि वो डिप्रेशन में हैं। नेहा ने शनिवार को टेलिकास्ट हुए शो में कंटेस्टेंट अस्मत से बात की । 
 
विज्ञापन

3 of 5
Neha kakkar - फोटो : social media
उन्होंने अस्मत से कहा, 'अभी वो अच्छा वक्त बिता रही हैं लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया था जब वो बुरी तरह से टूटी हुई थीं। वो उस समय पर  जीना भी नहीं चाहती थीं क्योंकि वो महसूस करने लगी थीं कि जिंदगी उनके साथ सही नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि वो मर जाना चाहती थीं।'

4 of 5
neha kakkar
बता दें कि नेहा ने हाल ही में अपने संघर्ष की कहानी सोशल मीडिया के जरिए बयां की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह चार साल की उम्र से गाना गाकर पैसे कमा रही हैं। वह इंडियन आइडल का हिस्सा बनी थीं । बतौर कंटेस्टेंट वो शो से जल्दी निकल गई थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar
अब नेहा इसी शो की जज बन कर काफी गौरव महसूस करती हैं। इसके साथ ही वीडियो में नेहा कक्कड़ ने नफरत और ट्रोल करने वालों को भी कड़ा जवाब दिया है। नेहा कक्कड़ के वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

Wedding Photos: एक साल पहले ही दुल्हन बनीं थीं श्वेता बसु, ऐसा क्या हुआ जो लेने जा रहीं तलाक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें