सेंसर बोर्ड ने रिलीज डेट से पहले ही राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ओमर्टा के दो मुख्य सीन पर कैंची चला दी है। इनमें से एक राजकुमार राव का बहुत चर्चित न्यूड सीन है। जानिए सेंसर बोर्ड को क्यों लेेना पड़ा फैसला और निर्देशक ने क्या सोचकर फिल्म में शामिल किया था यह न्यूड सीन...
हंसला मेहता और राजकुमार राव की जोड़ी ने शाहिद, सिटिलाईट्स, अलीगढ जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं और अब इनकी फिल्म 'ओमर्टा' को लेकर फिल्म जगत में खासी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इनकी आने वाली फिल्म एक बार फिर से दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतर सकती है क्योंकि ये जोड़ी दर्शकों को एक अलग तरह के सिनेमा दिखाती है। फिल्म आने से पहले ही दर्शक ने उम्मीद बांध ली थी कि मूवी बिना किसी कट के रिलीज की जाएगी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा।
फिल्म से दो मुख्य सीन हटा लिए गए हैं। चलिए बताते हैं फिल्म से जुड़ी खास बातें....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
rajkummar rao
1. यह कहानी ओमार शाहिद शेख (राजकुमार राव) की है जो पैदा तो पाकिस्तान में हुआ मगर उसका पालन पोषण और परवरिश लन्दन में हुई। बोसनिया में मुसलमानों पर हुए हमले के बाद किस तरह से ओमार उन हमलों का बदला लेने के लिए पहले पाकिस्तान जाता है और फिर वहां से भारत के दिल्ली में रहकर कई बातों को अंजाम देता है, ये हंसल ने अपनी इस फिल्म के जरिए दर्शाने की कोशिश की है। हंसल ने फिल्म में एक जगह आतंकवादी के किरदार की मनोस्थिति व्यक्त करने के लिए फ्रंट न्यूड सीन लिया लेकिन इस सीन पर सेंसर बोर्ड ने अपनी कैंची चला दी। निर्देशक ने सेंसर बोर्ड कमेटी को इस सीन की बाबत अपनी सफाई भी पेश करनी चाही लेकिन आखिर में सीन को फिल्म से हटाने का फैसला लिया गया। इसलिए अब यह सीन दर्शकों को फिल्म में कहीं भी देखने को नहीं मिलेगा। सबसे रोचक बात यह है कि ‘ओमर्टा‘ को कई फिल्म समारोहों में दिखाए जाने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के इस सीन पर ही की गई।
विज्ञापन
3 of 6
rajkummar rao trapped
2. फिल्म से जुड़ा दूसरा सीन वह है जिसे सेंसर बोर्ड ने साफ-साफ असंवैधानिक करार दिया। इस सीन में बैंकग्राउंड में बज रहे राष्ट्रगान के म्यूजिक पर पेशाब करते हुए एक चरित्र को चित्रित किया गया। इस सीन को हटाए जाने की बात पर हंसल कोई सफाई न पेश कर सके और उन्होंने चुपचाप सीन को फिल्म से हटाने का फैसला भी ले लिया।
4 of 6
Rajkummar Rao
3. राजकुमार राव ने इस किरदार के लिए खूब किताबें पढ़ीं। यही नहीं किरदार को बखूबी निभाने के लिए उन्होंने बहुत से वीडियोज भी दे। राजकुमार राव इस किरदार में ऐसे डूबे कि बीच में जब उनकी गर्लफ्रेंड उनसे मिलने 2-3 दिन के लिए दिल्ली आई तो राव की हालत देखकर वह शॉक्ड रह गई। राजकुमार राव की हालत देखकर वह एक ही दिन में वापिस चली गई।
विज्ञापन
5 of 6
rajkumar rao
4. बता दें फिल्म मात्र 94 मिनट की है जो की हंसल मेहता की आज तक की सबसे छोटी फिल्म है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने बहुत उम्दा अभिनय किया है। ओमार के किरदार में पूरी तरह से डूबने वाला यह किरदार राजकुमार राव पर फिट बैठता है। राजकुमार राव आपको फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई देंगे। इतना तो आपको फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर देखने के बाद ही समझ में आ गया होगा।
5. 'ओमार्टा' फिल्म से जुड़ा पांचवा रोचक तथ्य बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, हंसल के पास इस फिल्म की कहानी 2005 से ही थी लेकिन इस बीच बाकी कई सारी फिल्में बनती गई लेकिन ओमार्टा पर बेहद बाद में काम शुरू हुआ।