फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओमर्टा' की रिलीज से पहले फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए दो मुख्य सीन

Tue, 01 May 2018 10:08 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव
अपने काम की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों में खास पहचान बनाने वाले राजकुमार राव इस बार पर्दे पर नजर आएंगे तो एक नए अवतार में। जी हां, हम उनकी आने वाली फिल्म 'ओमर्टा' में उनके अनोखे लुक को लेकर बात कर रहे हैं। आप उन्हें ऐसे लुक में शायद पहली बार देख पाएंगे।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Rajkumar rao
उम्मीद है 'ओमर्टा' की यह खूनी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें राजकुमार राव फिल्म में आतंकवादी का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। फिल्म 'ओमर्टा' राजकुमार को पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश आतंकवादी के रूप में वर्णित करती है। यह फिल्म एक आतंकवादी के मन की गहराई से होकर गुजरती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Rajkumar rao
माना जा रहा था कि फिल्म पर सेंसर बोर्ड की जांच समिति की कैंची चलनी तो तय है, लेकिन ज्यादा नहीं ओमर्टा से फिलहाल 2 सीन को हटाने के लिए कहा गया है। बोर्ड कमेटी के इस फैसले के बाद निर्देशक हंसल मेहता को चैन की सांस मिली है। फिल्म से जो दो सीन हटाए गए हैं उनमें से एक सीन वह है जिसमें सामने से नग्नता वाले एक दृश्य को फिल्माया गया है, इस पर निर्देशक मेहता का कहना है कि नायक की मानसिक स्थिति को चित्रित करने के लिए इस सीन को फिल्माया गया था। 

4 of 5
hansal mehta
वहीं दूसरे सीन में बैकग्राउंड में राष्ट्रीय गाना बज रहा है और पेशाब करते हुए एक चरित्र को चित्रित किया गया है, बोर्ड ने फिल्म के इस सीन पर भी आपत्ति जताते हुए उसे "असंवैधानिक" बताया और निर्देशक को इसे हटाने के लिए कहा। अब निर्माता को ये दो सीन हटाकर फिल्म को रिलीज करना होगा। हंसल मेहता सीन हटाने को तैयार भी हो गए हैं। बता दें फिल्म मात्र 94 मिनट की है जो कि हंसल मेहता की आज तक की सबसे छोटी फिल्म बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajkumar rao
मुकुल देव द्वारा लिखित फिल्म की स्टोरी और किरदार दोनों ही दर्शकों को खूब पसंद आने वाले हैं। राजकुमार राव ने उम्दा अभिनय के साथ फिल्म में जान डाल दी है। पूरी फिल्म में वह ओमार के किरदार में पूरी तरह से डूबे नजर आते हैं। फिल्म के एक-एक सीन को देखकर आपको फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले चरित्रों से लेकर पर्दे के पीछे काम करने वालों तक की मेहनत का बराबर अंदाजा हो जाएगा। तो अब तैयार हो जाइए 04 मई को सिनेमाघरों में 'ओमर्टा' अपना जलवा बिखेरने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें