फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार WIFE अनुष्का के सामने खेल रहे थे विराट, आंखों ही आंखों में ऐसे हो रही थी बातें

Sat, 06 Jan 2018 10:29 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादी-हनीमून और फिर रिसेप्शन के बाद विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। केपटाउन में खेले जा रहे पहले मैच में खुद अनुष्का शर्मा अपने हसबैंड विराट कोहली को स्टेडियम से चीयर करती नजर आईं। ये पहला मौका है जब शादी के बाद अनुष्का विराट का कोई मैच देखने स्टेडियम पहुंची। हालांकि, इससे पहले कई मैचों में वो विराट को सपोर्ट कर चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चाहे फील्ड में रणनीति बनाते वक्त विराट हो या फिर बल्लेबाजी के दौरान खुद को एकाग्र रखने की उनकी कोशिश अनुष्का बराबर उन्हें चीयर कर रही थी। मैच के पहले दिन के दौरान रह-रहकर कैमरा अनुष्का पर फोकस हो जा रहा था। इस दौरान कैमरे में धवन की वाइफ आयशा, भुवनेश्वर कुमार की वाइफ नुपूर भी नजर आ रहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
इस तस्वीर से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनुष्का किस तरह स्टेडियम के अंदर से अपने हसबैंड विराट कोहली का खेल एन्जॉय कर रहीं हैं। पहले दिन के दौरान ऐसे कई मौके आए जब विराट को स्टैंड्स में उसी ओर देखते कैमरे में कैद किया गया, जहां उनकी बैटर हाफ बैठीं हुईं थीं।

4 of 5
वैसे साउथ अफ्रीका में विराट-अनुष्का पिछले काफी दिनों से एन्जॉय कर रहे हैं। 28 दिसंबर को अनुष्का टीम के साथ ही अफ्रीका पहुंचीं थीं। फैंस इसे विरुष्का का सेकेंड हनीमून बता रहे हैं। सोशल मीडिया में इस कपल की शॉपिंग और केपटाउन की स्ट्रीट पर डांस करते हुए कई फोटो और वीडियोज सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि 11 दिसंबर को इटली में शादी के बाद ये कपल हनीमून के लिए फिनलैंड गया था। इसके बाद इनकी शादी का पहला ग्रैंड रिसेप्शन दिल्ली में 21 दिसंबर और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 26 दिसंबर को हुआ था। इसके बाद विराट के साथ ही अनुष्का भी साउथ अफ्रीका आ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें