शाह रुख खान इन दिनों इम्तियाज अली की 'द रिंग' की शूटिंग बुडापेस्ट में कर रहे हैं और फिल्म का फर्स्ट लुक उन्होंने अपने अंदाज में जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म के बारे में सीधे बुडापेस्ट से जानकारी साझा की है। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें अनुष्का और उनकी आंखें दिख रही हैं। बाकी चेहरा और शरीर पूरी तरह गर्म कपडों से ढंका हुआ है।
उन्होंने लिखा है, ' इम्तियाज़ अली की फ़िल्म द रिंग (कथित टाइटल) का फ़र्स्ट लुक। यह न तो हॉरर फ़िल्म है और न ही लव स्टोरी... ये एक निंजा इपिक है।'
विज्ञापन
2 of 7
सब जानते हैं कि शाहरुख अपने मसखरेपन से अपने जानने वालों का दिल जीतते रहते हैं। तो ये भी उनका एक मजाक भर था। 'द रिंग' की रिलीज में अच्छा-खासा वक्त है तो फर्स्ट लुक इतनी जल्दी कैसे बाहर आ सकता है। इस पर से अब शाह रुख खान ने खुद पर्दा उठा दिया है।
उन्होंने लिखा है, 'दोस्तों इसे सीरियसली न लें। यह मजाक भर है। दरअसल बुडापेस्ट में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है। उससे बचने को हम गर्म कपडों में हैं। हमारा लुक निंजा फाइटर सा लग रहा है।'
विज्ञापन
3 of 7
लुंगी पहन फिल्म का सॉन्ग लॉन्च
यह पहली बार नहीं है, जब शाह रुख खान ने मसखरी की है। इससे पहले चेन्नई एक्सप्रेस का म्यूजिक अतरंगी अंदाज में जाहिर किया था। फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू को उन्होंने लुंगी पहना मंच पर नचवाया था। दीपिका पादुकोण, निकेतन धीर, हनी सिंह और बाकी सबों ने लुंगी डांस गाने पर जमकर ठुमके लगाए थे।
4 of 7
रितिक रोशन को दे डाला ज्ञान
बात एक पार्टी की थी। शाह रुख खान एक कोने में सिगरेट पी रहे थे। रितिक रोशन भी वहां आ पहुंचे। उन्हें भी सिगरेट की तलब लगी थी, पर उनका पैकेट खत्म हो चुका था। उन्होंने किंग खान से सिगरेट मांगी। इस पर सिगरेट बढ़ाते हुए शाह रुख खान ने रितिक रोशन को छेड़ दिया। यह कहते हुए, 'तुमने अब मेरी सिगरेट पी ली है। देखना तुम्हें अब पक्का एक्टिंग आ जाएगी।' रितिक भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने तुरंत पलटवार किया और किंग खान से कहा, ' मैंने आप की सिगरेट पी ली। अब देखना आप को यकीनन एक्टिंग आ जाएगी।' वह पहली बार था, जब शाह रुख खान को किसी ने जुबानी जंग में पटखनी दी।
विज्ञापन
5 of 7
अमेरिका औकात दिखा देता है
शाह रुख खान स्टार हैं। वे लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। ऐसे गुरूर का सिर पर चढ़ना लाजिमी है। ऐसा जब कभी होता है तो शाह रुख एक तरीका आजमाते हैं। वे कहते हैं, ' जब कभी मुझे लगता है कि सफलता मेरे सिर पर चढ़ने लगी है, मैं अमेरिका चला जाता हूं। वहां एयरपोर्ट पर इमाइग्रेशन वाले मुझे मेरी औकात दिखा देते हैं। वे घंटों इंतजार करवाते हैं। मेरे बारे में पता करते हैं कि मैं हूं कौन? तब मुझे छोड़ते हैं। वहां फिर अपने बारे में मेरी गलतफहमी या खुशफहमी दूर हो जाती है।'
विज्ञापन
6 of 7
नहाते वक्त भी एक्टिंग जारी
शाह रुख के मुताबिक, 'आप यकीन नहीं करेंगे, मगर मैं सिर्फ चार घंटों की नींद के दौरान ही एक्टिंग नहीं कर रहा होता हूं। बाकी दिन के 20 घंटे मेरे भीतर का एक्टर जागा हुआ रहता है। यहां तक कि नहाते वक्त भी मेरी नौटंकी चालू रहती है।'
तीनों खान साथ आएंगे!
शाह रुख और सलमान खान के बीच दूरियां कम हो चुकी हैं। दोनों की दोस्ती लंबे अर्से बाद परवान चढ़ने लगी है। आमिर खान भी शाह रुख को खुद से बड़ा स्टार मानते हैं। तो क्या तीनों एक साथ किसी एक फिल्म में नजर आ सकते हैं? शाह रुख जवाब देते हैं,' क्यों नहीं? फिल्म का बजट बड़ा हो और निर्माता हमारे नखरे उठाने को तैयार हों तो ऐसा मुमकिन है। तब तीनों खान साथ आएंगे न।