फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पंडित बिरजू महाराज का निधन और अक्षय-ट्विंकल की शादी की 21वीं सालगिरह, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 17 Jan 2022 08:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
पंडित बिरजू महाराज, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
कथक सम्राट नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हृदयाघात से निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय बिरजू महाराज ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली में अंतिम सांस ली। बिरजू महाराज के निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि बिरजू महाराज कल देर रात अपने पोते के साथ खेल रहे थे तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और वे अचेत हो गए। उन्हें तुरंत साकेत के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महाराज को गुर्दे की बीमारी का पता चला था। उनका इलाज चल रहा था। गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी समेत कला, फिल्म व संगीत जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Birju Maharaj Passes Away: नहीं रहे कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज, दिल्ली में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

2 of 10
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : insta/ akshaykumar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विकल खन्ना इस समय परिवार के साथ रणथंभौर में हैं। बॉलीवुड का यह चर्चित कपल अपनी शादी की 21वीं सालगिरह यहीं सेलिब्रेट करेगा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें अक्षय कुमार बेटी नितारा के साथ गाय को दुलारते नजर आ रहे हैं। नितारा गाय के पास जाने से डर रही थी, जिसके बाद अक्षय ने बेटी का हाथ पकड़कर गाय का दुलार करवाया। ट्विंकल खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर करके पति अक्षय कुमार को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना रणथंभौर में होटल में ही मैरिज एनिवर्सरी मनाएंगे।

Akshay Kumar-Twinkle Khanna Anniversary: ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के बीच शादी की 21वीं सालगिरह पर हुई ये बात, तस्वीर भी साझा की

 
विज्ञापन

3 of 10
जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर पटकथा लेखक, गीतकार और कवि जावेद अख्तर को 'जादू' के नाम से भी जाना जाता है। आज जावेद अख्तर का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके बेटे और बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अपने पिता को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की एक ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक तस्वीर भी पोस्ट की है। जो कि उनके जवानी के दिनों की है। फरहान के इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रियां दे रहे है। इस फोटो में जावेद को समुंद्र के किनारे खड़ा हुआ देखा जा सकता है। इसको शेयर करते हुए फरहान ने लिखा, "मैंने आपको हमेशा इस तरह से जाना है.... विचारशील, बेचैन, जिज्ञासु और हमेशा सच्चाई से कुछ अलग तलाशते हुए। मैं आशा करता हूं की आपको इस बात का एहसास होगा कि आप इस तरह से जीने के लिए कितने लोगों को प्रेरित करते हैं। हैप्पी बर्थडे पा.."

Javed Akhtar Birthday: जावेद अख्तर के लिए फरहान ने लिखा स्पेशल नोट, पिता को बताया- विचारशील, बेचैन, जिज्ञासु

4 of 10
Manish Shah - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी बाजार में अब तक 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ के बाद फिल्म निर्माता मनीष शाह इसके हीरो अल्लू अर्जुन की एक और फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ भी 26 जनवरी को हिंदी रिलीज करने जा रहे हैं। ‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में मनीष कहते हैं कि हिंदी सिनेमा में गालियों और चुंबन की भरमार ने इससे इसके पारिवारिक दर्शक छीन लिए हैं। दक्षिण भारत में अब भी फिल्में पूरे परिवार के साथ ही देखी जाती हैं और इन फिल्मो को इसीलिए हिंदी भाषी दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। मनीष का ये भी कहना है कि हिंदी के सितारों को दक्षिण में अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए और ऐसा हुआ तो हिंदी सिनेमा का भी देश के दक्षिण राज्यों में बेहतर विस्तार हो सकता है। वह नए साल में कम से कम 10 बड़े बजट की दक्षिण भारतीय फिल्में इनकी मूल भाषा की रिलीज के साथ ही हिंदी में डब करके सीधे सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

Manish Shah Exclusive: ‘पुष्पा’ हिंदी के निर्माता का एलान, ‘इसलिए हर साल हिंदी में रिलीज करूंगा साउथ की 10 मेगाबजट फिल्में’
विज्ञापन

5 of 10
the great indian murder - फोटो : screen shot
इन दिनों एंटरटेनमेंट की दुनिया में ओटीटी प्लेफार्म की काहनियां राज कर रही हैं। ओटीटी पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज दर्शको का मनोरंजन कर रही हैं। अब दर्शकों के मनोरंजन के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार एक और क्राइम थ्रिलर लेकर हाजिर है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जल्दी ही मर्डर मिस्ट्री पर आधारित वेब सीरीज 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' रिलीज होने वाली है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की तरफ से आज इसका मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है और कल यानी मंगलवार को इसका ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। फिलहाल तब तक आप देखिए इसका मोशन पोस्टर।

The Great Indian Murder: कल रिलीज होगा 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' का ट्रेलर, यहां देखें क्राइम मिस्ट्री का धमाकेदार मोशन पोस्टर
 
विज्ञापन

6 of 10
Rohit Shetty - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्शन थ्रिलर ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी ‘मिशन फ्रंटलाइन’ में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी का ये ओटीटी डेब्यू है। आप ‘मिशन फ्रंटलाइन’ 26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे पर डिस्कवरी प्लस पर देख सकते हैं। इस डाक्यूमेंट्री में रोहित कश्मीर पुलिस की स्पेशल आर्म्ड फोर्स की ट्रेनिंग और उनकी डेली लाइफ का एक्सपीरिएंस लेते नजर आएंगे। मिशन फ्रंटलाइन के पोस्टर लॉन्च के मौके पर रोहित शेट्टी ने इसकी शूटिंग से जुड़े एक्सपीरिएंस साझा किए। रोहित शेट्टी ने बताया कि उन्होंने इसकी शूटिंग के दौरान अनुभव किया कि असल जिंदगी में सेना के जवानों की जिंदगी कितनी मुश्किलों से भरी होती है। हर दिन उन्हें कितनी समस्याओं से जूझना पड़ता है, हम इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। शो मिशन फ्रंटलाइन सीमाओं पर तैनात सशस्त्र बलों के जीवन को दर्शाता है।

रोहित शेट्टी बोले: 'मिशन फ्रंटलाइन' में काम करना गर्व की बात, सेना के जवान जो करते हैं वही 'असली एक्शन'
 
विज्ञापन

7 of 10
परिणीति चोपड़ा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी रखना चाहते हैं। इसी वजह से कई बार परिणीति चोपड़ा के सामने उनकी शादी का सवाल भी आ जाता है। उनसे पूछा जा चुका है कि वह कब और किस तरह के लड़के से शादी करेंगी। वहीं, अब करण जौहर ने इस सवाल का जवाब दिया है। करण जौहर ने परिणीति की शादी पर एक बयान दिया है। कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मे देखा जा सकता है कि करण कहते हैं, ‘मैं कपल के लिए बहुत लकी हूं। मैंने काफी मैच मेकिंग किया है और सक्सेफुल भी रहा है।’ करण की इस बात पर परिणीति शॉकिंग रिएक्शन देती हैं। वह कहती हैं, ‘क्या, आज तक तुमने कभी मेरा मैच मेकिंग तो नहीं किया है।’ परिणीति की इस बात पर करण भी कहते हैं, ‘आगे आगे देखो होता है क्या। तुम्हारा भी इसी साल हो जाएगा पक्का।’

Parineeti Chopra: जल्द शादी करने वाली हैं परिणीति चोपड़ा? करण जौहर ने किया खुलासा
 

8 of 10
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम अभिनेत्री से मारपीट मामले में अभिनेता दिलीप को राहत मिलने के आसार मिलते नजर नहीं आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट मामले में राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें तीन गवाहों से फिर से पूछताछ करने और पांच नए गवाहों को तलब करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी। इससे पहले निचली अदालत ने गवाहों से दोबारा पूछताछ की याचिका खारिज कर दी थी। आपको बता दें साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में जांच चल रही है। एक्टर के खिलाफ साजिश रचने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है और हाल ही में केरल उच्च न्यायालय ने दिलीप को कुछ दिन की राहत देते हुए 18 जनवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। अब केरल उच्च न्यायालय में इस याचिका के स्वीकार होने का बाद इस मामले में गवाहों से दोबारा पूछताछ की जाएगी।

Actress Assault Case: मलयालम अभिनेत्री संग मारपीट के मामले में दिलीप को नहीं मिली राहत, गवाहों से दोबारा होगी पूछताछ

9 of 10
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : इंस्टाग्राम
लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा एक ऐसा नाम बन गये हैं, जो कि घर-घर पॉपुलर हैं। उनका शो 'द कपिल शर्मा शो' टीवी की दुनिया का बेहद प्रसिद्ध शो है, जहां इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां भी आने को तरसती हैं। यह एक ऐसा शो है, जहां कपिल शर्मा अपने मेहमानों से उनकी गुजरी जिंदगी के किस्सों को भी हास्य में डुबोकर बाहर निकाल लाते हैं। सबकी जिंदगी के बारे में नये-नये खुलासे करने वाले कपिल शर्मा ने अब खुद को लेकर भी एक खुलासा किया है। यह खुलासा गिन्नी चतरथ को प्रपोज करने को लेकर है। नेटफ्लिक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर जारी अपने आगामी नेटफ्लिक्स स्पेशल कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन स्टिल का नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें कपिल शर्मा ने यह खुलासा किया है। कपिल शर्मा इस वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने गिन्नी को नशे की हालत में प्रपोज किया था।

Kapil Sharma Ginni Chatrath: कॉमेडियन कपिल शर्मा का खुलासा, नशे की हालत में किया था गिन्नी चतरथ को प्रपोज!
विज्ञापन

10 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोमवार को इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीरों का कोलाज साझा किया। जिस पर उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ब्लैक डेनिम के साथ व्हाइट हुडी पहने अपनी एक फोटो शेयर की। जिसके कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा "ओके .. काम पर वापसी ..मास्क, सेनिटाइज्ड, डिस्टेंस और टीकाकरण .. '' अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर उनकी नातिन नव्या ने कमेंट किया, "क्या मेरे पास यह हुडी हो सकती है?"

सोशल मीडिया: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शेयर की फोटो, नातिन नव्या नवेदी नंदा ने लिखी यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें