फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: परिणीति-राघव की शादी की अटकलें तेज और महाकाल की शरण में जया प्रदा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 26 Mar 2023 07:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
परिणीति, राघव, जया प्रदा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्ममेकर और चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। बॉलीवुड से लेकर देश में होने वाले हर घटनाक्रम पर विवेक अग्निहोत्री अपना रिएक्शन देते हैं। अब उन्होंने सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हालिया भाषण पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री का गांधी परिवार पर तंज, कहा- करण जौहर की फिल्मों में शुरू कर दें एक्टिंग
विज्ञापन

3 of 11
जयाप्रदा - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बाबा महाकाल के दरबार में सितारों का दर्शन करने का सिलसिला जारी है। सितारे समेत राजनेता भी बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। हाल ही में हिंदी सिनेमा का बेहतरीन अदाकारा और राजनेता जयाप्रदा उज्जैन पहुंचीं और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा ने गर्भगृह में बाबा का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह हरसिद्धि मंदिर में माता के दर्शन करने भी पहुंचीं।
Jaya Prada: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं जयाप्रदा, गर्भग्रह में रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद

4 of 11
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी केमिस्ट्री से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर फैंस तब चिंतित हो उठे, जब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ। इस क्लिप में दिखा कि रणवीर, दीपिका का हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे ले आते हैं, लेकिन एक्ट्रेस उन्हें पूरी तरह इग्नोर कर देती हैं। इसी को लेकर नेटिजन्स दोनों के बीच मन-मुटाव के कयास लगाने लगे थे। हालांकि, अब जोड़े का एक और वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस की सांस में सांस आ गई है। 
DeepVeer Video: तलाक की अफवाहों के बीच वायरल हुआ दीपिका-रणवीर का एक और वीडियो, फैंस ने ली राहत की सांस
 
विज्ञापन

5 of 11
भोला - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भोला' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें अजय बतौर लीड एक्टर कमान संभालने के साथ ही इसके निर्देशक भी हैं। मूवी में एक बार फिर अजय के साथ तब्बू नजर आने वाली हैं। इस ऑन-स्क्रीन हिट जोड़ी को कुछ ही समय पहले फिल्म 'दृश्यम 2' में धमाल मचाते देखा गया था। वहीं, अब 'भोला' सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की प्रक्रिया से भी गुजर चुकी है। आइए जानते हैं कि फिल्म को कौन सा सर्टिफिकेट मिला है। 
Bholaa: अजय देवगन की 'भोला' को सीबीएफसी ने दिया 'ए' सर्टिफिकेट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
 
विज्ञापन

6 of 11
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 16 'की कंटेस्टेंट श्रीजिता डे अपने बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोम-पेप के साथ जल्द ही शादी रचाने जा रही हैं। श्रीजिता माइकल को काफी समय से डेट कर रही हैं और अब दोनों एक दूसरे से शादी करने जा रहे हैं। पिछले काफी सालों से एक्ट्रेस जर्मनी बेस्ड मंगेतर माइकल ब्लोम-पेप को डेट कर रही है। वहीं अब खुद एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया है।
Sreejita De: इस दिन विदेशी मंगेतर संग सात फेरे लेंगी श्रीजिता डे, खुद अपनी शादी की तारीख का किया खुलासा
विज्ञापन

7 of 11
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने महज 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस को 26 मार्च, रविवार को वाराणसी के एक होटल में मृत पाया गया। वहीं, आकांक्षा की मौत के बाद उनका लेटेस्ट रिलीज गाना 'ये आरा कभी हारा नहीं' खूब वायरल हो रहा है। गाने को एक्ट्रेस की मौत से कुछ ही समय पहले रिलीज किया गया था। म्यूजिक एल्बम में आकांक्षा के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। वीडियो को यूट्यूब ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं।
Akanksha Dubey Last Song: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद यूट्यूब पर छाया उनका आखिरी गाना, वीडियो देख फैंस भावुक

8 of 11
राखी सावंत - फोटो : social media
बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में चलती रहती हैं। आदिल संग शादी के बाद आए दिन राखी की जिंदगी में कोई न कोई परेशानी आती रहती है। इन दिनों रमजान के महीने में राखी रोजा रख रही हैं और हाल ही में, अपने दोस्तों के लिए इफ्तार पार्टी भी रखी थी। राखी सलमान खान को अपना बड़ा भाई मानती हैं। इसलिए उन्होंने सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
Rakhi Sawant: भाईजान के सपोर्ट में उतरीं राखी, बिश्नोई समाज से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- सलमान नेक इंसान हैं

9 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने भाई शमसुद्दीन और एक्स वाइफ अंजना पांडे उर्फ आलिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। नवाजुद्दीन ने उनके द्वारा किए गए भ्रामक दावों के कारण मानहानि और उत्पीड़न के लिए हर्जाने के रूप में 100 करोड़ रुपये की मांग की है। एडवोकेट सुनील कुमार ने नवाज की तरफ से याचिका दायर की है और अब इसकी सुनवाई 30 मार्च को होगी।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने भाई और एक्स वाइफ पर ठोका 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस, लगाए संगीन आरोप

10 of 11
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह - फोटो : social media
पंजाबी सिंगिंग इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से ही उनके परिवार पर लगातार खतरा मंडरा रहा है।  आए दिन उनके परिवार के किसी न किसा सदस्य पर धमकियों की बौछार हो ती रहती है। बेटे की मौत के एक साल बाद भी ऐसा लगता है कि उनका परिवार अभी तक महफूज नहीं है। अब हाल ही में, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर धमकी मिली है। उन्हें राजस्थान से एक ईमेल भेजकर धमकी दी गई है।
Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को फिर मिला धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

11 of 11
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : insta
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को गुरुवार के दिन राघव के साथ मुंबई के रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था, इससे पहले भी दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है, जिसके चलते उनकी डेटिंग की अफवाहें लगातार उड़ रही हैं। अफवाहों के अनुसार कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में है। हालांकि इसको लेकर दोनों ने कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। वहीं, अब इनके परिवार के मेल मिलाप को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। 
Parineeti-Raghav: शादी के बंधन में बंध सकते हैं परिणीति और राघव? दोनों के परिवारों में मुलाकात हुई शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें