मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक और जहां मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह का निधन हो गया, तो अमिताभ बच्चन ने कोरोना को मात दे दी है।
विज्ञापन
1 of 11
विवेक अग्निहोत्री,नुसरत जहां
- फोटो : Social media
मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक ओर जहां विवेक अग्निहोत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई, तो कार्तिक आर्यन ने स्टार किड्स पर जमकर निशाना साधा। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
जब सिनेमाघरों में विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि इस फिल्म के जरिए विवेक कश्मीरी पंडितों के 32 साल पुराने दर्द को बड़े पर्दे पर उतारने में कामयाब होंगे। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन की खौफनाक हकीकत दिखाई गई। हालांकि, जैसे ही 'कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई तो लोगों के बीच बहस भी शुरू हो गई कि कश्मीरियों का दोषी कौन है? इन सबके बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कश्मीर में 1990 में कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्याओं की एसआईटी जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई हुई, जिसे कोर्ट द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया। कोर्ट के इस फैसले पर अब विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के समय से तेज हुए इस चलन की चपेट में अब धीरे-धीरे कई फिल्में आती जा रही है। बीते दिनों कई बड़ी फिल्में इस ट्रेंड की बलि चढ़ चुकी हैं। इसी बीच अब फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने पर अभिनेता कार्तिक आर्यन का बड़ा बयान सामने आया है। इस साल रिलीज हुई एक्टर की फिल्म भूल भुलैया के बाद के शायद ही कोई ऐसी फिल्म हो, जिसे सिनमेघरों में संतोषजनक भीड़ देखने को मिली है। ऐसे में एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान स्टार किड्स और इनसाइडर्स पर तंज कसा।
बीते दिनों से सुर्खियों में बनी हुई फिल्म 'मेगा ब्लॉकबस्टर' के बारे में जहां कल तक किसी को ज्यादा जानकारी नहीं थी। वहीं अब धीरे-धीरे इसकी स्टार कास्ट की गुत्थी सुलझती जा रही है। जहां कल खुलासा हुआ था कि 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में साउथ की श्रीवल्ली और कपिल शर्मा अहम भूमिकाओं में होंगे, वहीं आज इस आगामी प्रोजेक्ट में बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री की एंट्री हो गई है। यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण हैं। जी हां, फिल्म में अपनी एंट्री के बारे में खुद अभिनेत्री ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताया।
प्रसिद्ध तमिल पार्श्व गायक बंबा बक्या का शुक्रवार को 49 साल की आयु में निधन हो गया। हाल ही में बंबा बक्या ने मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1' का पोन्नी नाधी गीत गाया था। उनकी मृत्यु के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार गायक का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों एक अलग मुकाम पर है। ये फिल्म इंटस्ट्री हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हाल ही में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को कोविड के बाद दोबारा आगे बढ़ाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाए गए हैं। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में तेलुगू फिल्म निर्माताओं की संस्था तेलुगू चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने उन कड़े नियमों की लिस्ट जारी की है, जिनका पालन 10 सितंबर से कराया जाएगा। इन नियमों पर बॉलीवुड भी विचार कर सकता है।
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का खबरें सुनाकर फैंस को खुश कर दिया था। अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें भी साझा की थीं। इस दौरान उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे थे। तस्वीरों में अभिनेत्री ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। चेहरे पर लंबी मुस्कान के साथ बिपाशा बेहद प्यारी लग रही थीं। अब इस तस्वीर की वजह से अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद बिपाशा बसु ने भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : Anushka Sharma/Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में एक माने जाते हैं। उनको सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिलता है। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर से अनुष्का और विराट चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का और विराट ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के अलीबाग में 8 एकड़ की जमीन खरीदी है।
कश्मीरी पंडितों पर 32 साल पहले हुए अत्याचारों की सच्ची घटनाओं को बड़े पर्दे पर दिखाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को तो आपने जरूर देखा होगा...विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म जिस दिन से सिनेमाघरों में रिलीज हुई, उस दिन से इसके खिलाफ विवाद शुरू हो गया। फिल्म को देखने वाला हर शख्स सिर्फ एक ही सवाल कर रहा था...आखिर इस नरसंहार का दोषी कौन है? अब लगता है कि इस सवाल का जवाब जल्द ही मिलने वाला है। जी हां, आज सुप्रीम कोर्ट कश्मीर में 1990 में कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्याओं की एसआईटी जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करने वाला है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'फैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ' का दूसरा सीजन स्ट्रीम कर रहा है। शो का पहला सीजन काफी हिट रहा था और इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। वहीं, दूसरे सीजन में भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। महीप कपूर ने शो में संजय कपूर के साथ अपनी शादी से जुड़ा एक राज खोला है, जिसे जान सब हैरान रह गए। 25 साल की शादी के बाद पहली बार महीप ने बताया कि संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था।
कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 16 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नया सीजन कलर्स टीवी पर किस दिन टेलिकास्ट होगा। इससे जुड़ी अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा, कुछ सेलेब्स के नाम भी सोशल मीडिया की चर्चा पर बने हुए हैं, जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि वे तमाम सितारे 'बिग बॉस' के सीजन 16 में नजर आ सकते हैं। इस लिस्ट में अब बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां का नाम भी जुड़ गया है।