फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विशाल ददलानी के पिता का निधन और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का पोस्टर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 08 Jan 2022 08:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
विशाल ददलानी के पिता का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम/vishaldadlani
संगीतकार-गायक विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी का शनिवार को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके पिता पिछले तीन-चार दिनों से आईसीयू में थे। उन्होंने पोस्ट में बताया कि इस समय वह कोरोना संक्रमित होने की वजह से आइसोलेशन में हैं और इसी वजह से वह पिता के अंतिम क्षणों में भी उनसे नहीं मिल पाए। इस बारे में विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर बेहद ही इमोशनल पोस्ट लिखा है। विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम अपने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "कि वह अंतिम क्षणों में अपने पिता के साथ नहीं हो सकते क्योंकि शुक्रवार को उनकी  कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने आगे लिखा, " मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त, धरती पर सबसे अच्छे और दयालु आदमी को कल रात खो दिया। 

Covid 19: विशाल ददलानी के पिता का निधन, कोरोना संक्रमित होने की वजह से अंतिम समय में पिता से नहीं मिल पाए सिंगर, लिखी भावुक पोस्ट


 
विज्ञापन

2 of 10
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना एक बार फिर सिर उठाता दिख रहा है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर मनोरंजन जगत पर भी तेजी पड़ता दिख रहा है। इसी के चलते बीते कई दिनों से बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सितारे इस वायरल की चपेट में आ गए हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड के मशहूर के गायक अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कॉयल रॉय भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। गायक ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया कि, "मेरा और मेरी पत्नी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं और होम क्वारैंटाइन हैं।"

बॉलीवुड में कोरोना: अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी


 
विज्ञापन

3 of 10
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : ट्विटर
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को यश ने अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि यश अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए हुए हैं और उनके बगल में उनकी पत्नी राधिका पंडित मौजूद हैं। इस दौरान यश का बेटा सामने रखा केक काट रहा है। इस तस्वीर के साथ यश ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन ने मुझे कभी उत्साहित नहीं किया। यह वह खुशी है, जो मैं अपने आस-पास देखता हूं, और विशेष रूप से मेरे नन्हे-मुन्नों के साथ, वे मेरी जान हैं। इस अवसर पर मैं आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों में से प्रत्येक को धन्यवाद देना चाहता हूं। उम्मीद है कि, सभी सुरक्षित हैं। ख्याल रखना।’
 
Rocking Star Yash: केजीएफ एक्टर यश ने परिवार संग मनाया जन्मदिन, रिलीज हुआ ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का नया पोस्टर

4 of 10
मधुर भंडारकर
देश में कोरोना के मामले (Corona Cases in India) लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1,41,986 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 40925 कोरोना मरीज मिले, इनमें से करीब 50 फीसदी अकेले मुंबई में हैं। आशंका जताई जा रही है कि क्या तीसरी लहर में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया जाएगा।  इस बीच निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाई हैं।

Corona Cases in India: दोनों वैक्सीन ले चुके मधुर भंडारकर भी हुए कोरोना संक्रमित, कहा- ‘हल्के लक्षण हैं’

 
विज्ञापन

5 of 10
दिग्गज अभिनेता सत्यराज को अस्पताल में भर्ती किया गया है। - फोटो : इंस्टाग्राम/actorsathyaraj
इस समय देश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से आमजन से लेकर सरकार तक सभी की चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में सिनेमा जगत से भी कई बड़े सेलेब्स के कोरोना की चपेट में आने की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड के साथ ही अब साउथ इंडस्ट्री से भी कोविड 19 के मामले सामने आ रहे हैं। फिल्म बाहुबली में कटप्पा के नाम से फेमस हुए साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज भी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद वह होम आइसोलेशन में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने की वजह से  उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Sathyaraj Health:‘बाहुबली’ के ‘कटप्पा’ की तबीयत बिगड़ी, पिछले दिनों हुआ था कोरोना संक्रमण
 
विज्ञापन

6 of 10
Julia Fox-Kanye West - फोटो : सोशल मीडिया
एल्बम “प्रेज़ गॉड” के गायक कान्ये वेस्ट और फिल्म “द अनकट जेम्स” में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जूलिया फॉक्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात का खुलासा फर्स्ट पर्सन मैगजीन द्वारा किया गया है। 31 साल की फॉक्स और 44 के साल वेस्ट, ने गुरुवार को मैगजीन को दिए साक्षात्कार में अपनी लव स्टाेरी साझा की।
 
Julia Fox-Kanye West: किम कार्दशियन से तलाक के बाद जूलिया फॉक्स को डेट कर रहे कान्ये वेस्ट, कपल ने इस तरह किया रिलेशनशिप का एलान
विज्ञापन

7 of 10
फिल्म लूप लपेटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वूट सेलेक्ट पर अपनी सीरीज ‘रंजिश ही सही’ और नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ के लिए चल रहे प्रचार में शामिल अभिनेता ताहिर राज भसीन जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘लूप लपेटा’ का प्रचार करते  दिखने वाले हैं। ताहिर राज के लिए अगला एक महीना उनके करियर के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील साबित होने वाला है। उनकी दोनों सीरीज और फिल्म बैक टू बैक रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म ‘लूप लपेटा’ में वह तापसी पन्नू के साथ रोमांटिक लीड में दिखने वाले हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर ये फिल्म बनाने वाले निर्माता तनुज गर्ग के मुताबिक फिल्म ‘लूप लपेटा’ 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

Loop Lapeta: तापसी पन्नू की चौथी ओटीटी रिलीज की निकली डेट, ताहिर राज भसीन बने रोमांटिक हीरो

8 of 10
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram
अभिनेत्री स्वरा भास्कर की हाल ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दी थी। जिसके बाद से उनके प्रशंसक और सहकलाकारों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। गुरुवार की देर रात, स्वरा ने अपने प्रशंसकों को सूचित करते हुए लिखा- “मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं क्वारंटीन में हूं। मुझे बुखार है। हल्का सिरदर्द हो रहा है और किसी भी चीज का स्वाद नहीं आ रहा है। मैंने टीके की दोनों खुराक ली थी इसलिए उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगी।”

Swara Bhasker: कोरोना संक्रमित स्वरा भास्कर को यूजर्स ने दी मरने की बद्दुआ, एक्ट्रेस बोलीं- अगर मुझे कुछ हो गया तो…

 

9 of 10
लियोनार्डो डिकैप्रियो और कैमिला मोरोन। - फोटो : Social Media
हॉलीवुड में टाइटैनिक फिल्म से नाम कमाने वाले लियोनार्डो डिकैप्रियो, इन दिनों अपनी हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म डोंट लुक अप' की सफलता की खुशी मना रहे हैं। और इसमें उनका साथ दे रहीं हैं उनकी अमेरिकी ग्रर्लफ्रेंड कैमिला मोरोनी। इस कपल के वैकेशन की कुछ तस्वारें सामने आई हैं जिसमें ये दोनों बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

Leak: गर्लप्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहे लियोनार्डो डिकैप्रियो, वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें

 
विज्ञापन

10 of 10
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होती नजर आ रही हैं। 200 करोड़ के ठगी मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित संबंध के चलते अभिनेत्री लगातार प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर हैं। हालांकि,अभिनेत्री कई बार आरोपी से किसी तरह के संबंध से इनकार कर चुकी हैं। हालांकि, इस बीच सुकेश के साथ अभिनेत्री की वायरल हुईं तस्वीरों ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। इसी बीच अब एक्ट्रेस की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सुकेश के साथ अभिनेत्री की यह तस्वीर जैकलीन की दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।
 
मनी लॉड्रिंग: सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडिस की एक और तस्वीर वायरल, एक्ट्रेस के गले पर दिखा लव बाइट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें