फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शादी के बंधन में बंधे विक्की- कटरीना और जैकलीन से दूसरे दिन हुई पूछताछ, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Thu, 09 Dec 2021 07:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कटरीना कैफ,विक्की कौशल, जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने सिक्स सेंसेज फोर्ट में सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद यह कपल परिणय सूत्र में बंध चुका है। दोनों ने हिंदू रीति- रिवाज से शादी की। दो दिन पहले से ही दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी थी। मंगलवार को कटरीना के हाथ में विक्की के नाम की मेहंदी लगाई गई। उसके अगले दिन संगीत और हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। बुधवार रात को मेहमानों के लिए पूल पार्टी भी आयोजित की गई थी। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी की गवाह बनने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजॉर्ट पहुंची हैं। शादी के बाद कटरीना और विक्की मुंबई के लिए रवाना होंगे। जहां वे ताज लैड्स एंड में रिसेप्शन करेंगे। सिक्स सेंस रिजॉट में भी 10 दिसंबर को रिसेप्शन रखा गया है।

 Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: विक्की कौशल की दुल्हन बनीं कटरीना कैफ, इस किले में पूरी हुईं शादी की रस्में

 

 

विज्ञापन

2 of 10
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर और अन्य से जुड़े मनी लॉड्रिंग जांच मामले में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं। इससे पहले 36 वर्षीय अभिनेत्री से बुधवार को भी एजेंसी ऑफिस में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की और मामले में कई सत्रों में उनका बयान भी दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने इसी सिलसिले में गुरुवार को भी अभिनेत्री से पूछताछ की। जैकलीन से इस मामले में करीब 2 बार प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ की गई। इस दौरान उनका चंद्रशेखर से भी सामना हुआ। 
 
Money Laundering: लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने पेश हुईं जैकलीन, मनी लॉड्रिंग मामले में हुई पूछताछ
विज्ञापन

3 of 10
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एसएस राजामौली की मोस्टअवेटेड फिल्म 'RRR'का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट दमदार रोल के साथ नजर आए हैं। हालांकि आलिया भट्ट और अजय देवगन की ट्रेलर में झलक ही देखने को मिली है। वहीं ब्रिटिश हुकूमत से जंग की इस कहानी में दोस्ती, धोखा, इमोशन, दमदार डायलॉग और धासूं एक्शन देखने को मिलेगा। 'आरआरआर' दो क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित फिल्म है। इन दोनों ही लोगों ने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजामों के खिलाफ जंग लड़ी थी। वहीं ट्रेलर के पहले ही फिल्म के दो गाने रिलीज कर चुके हैं। फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।

 RRR Trailer: दमदार एक्शन, डायलॉग और इमोशन के साथ रिलीज हुआ 'आरआरआर' का ट्रेलर, तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड

4 of 10
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव यूं तो अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार खेसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छपरा के न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सरोज की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल, खेसारी पर जमीन खरीदने के बाद रुपये न देने का आरोप लगा है। इसके साथ ही कोर्ट में तय तारीखों पर खेसारी के पेश न होने पर उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया। जानिए क्या है पूरा मामला।

 भोजपुरी: खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

5 of 10
YouTuber, Maridhas - फोटो : instagram/ maridhas

तमिलनाडु के मदुरै जिले से यूट्यूबर मरिदास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मदुरै पुलिस आयुक्त का कहना है कि आरोप है कि कॉलेज के एक छात्र एल मणिकंदन की मौत पर मरिदास ने आपत्तिजनक ट्वीट किया था। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में कथित तौर पर हिरासत में प्रताड़ना के बाद छात्र की मौत हो गई थी। 22 वर्षीय छात्र एल मणिकंदन जब पुलिस हिरासत से वापस अपने घर पहुंचा तो उसके एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। जिसके बाद छात्र के घरवालों ने आरोप लगाया कि उसके साथ टॉर्चर किया गया था।

 Tamil Nadu: कॉलेज छात्र की मौत पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में यू-ट्यूबर मरिदास गिरफ्तार

 

 

विज्ञापन

6 of 10
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया में अगर फेसबुक पर लोग रिश्ते, नाते, प्यार, वफ़ा की बातें करते हैं तो इंस्टाग्राम पर वह सुनाते हैं अपने बदलते अंदाज का हाल लेकिन जब बात सूचनाओं और जानकारियों की आती है तो देश विदेश में सबकी पहली पसंद ट्विटर ही होता है। और, दूसरे तमाम क्षेत्रों की तरह मनोरंजन जगत में भी ट्विटर का काफी बोलबाला रहा है। इस साल ट्विटर पर सक्रिय लोगों में से सबसे आगे कौन सी फिल्में, कलाकार और विषय रहे, इसका नतीजा आ गया है। हिंदी सिनेमा में बाजी जहां सोनू सूद और आलिया भट्ट के हाथ लगी है वहीं छोटे परदे की दुनिया के मामले में लोगों के दिलों पर सिद्धार्थ शुक्ला का राज अब भी कायम है। लेकिन, ट्विटर पर बात अगर फॉलोअर्स की करें और पैमाना रीट्वीट और मोस्ट कोटेड ट्वीट्स का हो तो हिंदी सिनेमा के सितारे अपने दक्षिण भारतीय साथियों के सामने कहीं नहीं ठहरते। बीते साल की तरह इस साल भी ट्विटर पर सबसे ज्यादा रीट्विट किए गए सितारे अभिनेता विजय ही रहे।

 Only On Twitter: सोनू सूद बने साल के सबसे चर्चित सितारे, विजय की इस ट्वीट ने जीता हिंदुस्तान का दिल

 

विज्ञापन

7 of 10
पानी पानी भोजपुरी वर्जन - फोटो : सोशल मीडिया

बादशाह के गाने 'पानी पानी' इतना हिट हुआ की अब उसका भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया है। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। दोनों गाने में सिग्नेचर 'पानी पानी' हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अपने ट्रेडमार्क स्वैग के साथ बादशाह भी इस गाने में रैप करते नजर आए हैं। तीनों की ये जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। भोजपुरी सॉन्ग 'पानी पानी' को खेसारी लाल यादव, बादशाह और रिनी चंद्रा ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है। वही 'पानी पानी' गाना सबसे सुपरहिट गानों में से एक है। बादशाह के साथ गाने में जैकलीन फर्नांडिस नजर आई थीं और इस गाने को आस्था गिल ने गाया है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 600 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 Pani Pani Song: बादशाह के 'पानी पानी' का भोजपुरी वर्जन रिलीज, खेसारी और अक्षरा का दिखा रोमांस

 

 

 

8 of 10
गूगल टॉप सर्च मूवी - फोटो : self

साल 2021 का ये आखिरी महीना चल रहा है ये वर्ष खत्म होने को है। कोरोना माहमारी के चलते 2020 से लेकर अब तक का समय लोगों के लिए बहुत मुश्किल रहा। ऐसे में ज्यादातर लोगों ने घर में रहकर ही समय गुजारा। इसी के चलते ज्यादातर फिल्में डिजीटल प्लेटफार्म पर रिलीज की गई। लोगों ने घर बैठकर ही अपना मनोरंजन किया। हाल ही में याहू की तरफ से भी एक लिस्ट जारी की गई थी जिसमें सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों के नाम थे। अब गूगल ने साल 2021 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों की सूची जारी की है। जिसमें सिद्धार्थ मलहोत्रा की फिल्म शेरशाह दूसरी सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली फिल्म रही। तो चलिए जानते हैं कौन सी फिल्म रही नंबर वन पर तो और कौन-कौन सी फिल्मों को गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया।

 Google Top Search 2021: गूगल में सबसे ज्यादा खोजी गईं ये फिल्में, तीसरे नंबर पर रही सलमान की राधे, जानिए पहले नंबर पर कौन सी फिल्म

 

 

 

9 of 10
मुकेश-नीता अंबानी और विक्की-कटरीना - फोटो : अमर उजाला मुंबई

139 करोड़ की आबादी वाले देश में सिर्फ 1362 लोगों के बीच किए गए एक सर्वे के बाद मुंबई के विज्ञापन और फिल्म जगत में खूब चर्चा में रहने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स ने इस साल के पावर कपल्स का एलान कर दिया है। एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। चौंकाने वाली जोड़ी इस साल इस सूची में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की रही है। उनकी शादी वाले दिन जारी इस सूची में ये जोड़ा नौवें नंबर पर नजर आया।

Power Couples 2021: मुकेश और नीता अंबानी की जोड़ी बनी अव्वल नंबर, कटरीना और विक्की ने भी बनाई जगह
 

 

विज्ञापन

10 of 10
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। शो का 13वां सीजन चल रहा है और इस सीजन का हर शुक्रवार काफी मजेदार होता है। इस खास एपिसोड में सेलिब्रिटी जगत के सितारे पहुंचकर गेम खेलते हुए नजर आते हैं और इस बार केबीसी के मंच पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम नजर आने वाली है और ये स्टार्स मिलकर अमिताभ बच्चन के मुश्किल सवालों का सामना करेंगे। इतना ही नहीं, इस एपिसोड में दिलीप जोशी (जेठालाल, सीरियल का किरदार) और मुनमुन दत्ता (बबीता, सीरियल का किरदार) सबके सामने रोमांस भी करते हुए नजर आएंगे, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब सामने आ गई हैं।

 KBC 13: अमिताभ बच्चन के सामने जेठालाल ने बबीता जी संग किया रोमांस, एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखे दोनों

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें