फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: लता मंगेशकर की सेहत में मामूली सुधार और सामने आया 'लूप लपेटा' का ट्रेलर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 13 Jan 2022 08:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता ताहिर राज भसीन की आगामी फिल्म 'लूप लापेटा' के निर्माताओं ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है।
विज्ञापन
1 of 10
लता मंगेशकर,लूप लपेटा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता ताहिर राज भसीन की आगामी फिल्म 'लूप लपेटा' के निर्माताओं ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है। आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म जर्मन फिल्म निर्माता टॉम टाइक्वेर की 1998 की क्लासिक फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रिमेक है।  इस फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे इसमें सस्पेंस बढ़ते जाता है। लगातार प्रेमियों को ऐसे विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया जाता है, जो उनके भविष्य को परिभाषित करते हैं। फिल्म में तापसी पन्नू सवी की भूमिका निभा रहीं हैं, जो अपने प्रेमी को बचाने के मिशन पर हैं। विचित्र ट्रेलर की शुरुआत तापसी के चरित्र सावी और ताहिर के चरित्र सत्या के बीच कुछ अंतरंगी दृश्यों से होती है और आगे दिखाया जाता है कि दोनों कैसे जीवन भर साथ रहने का संकल्प लेते हैं।

Looop Lapeta: सामने आया फिल्म 'लूप लपेटा' का ट्रेलर, जानिए कैसा है तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन का किरदार
विज्ञापन

2 of 10
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है। गुरुवार को भी उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जिसमें डॉ प्रतीत समदानी ने बताया है कि लता फिलहाल आईसीयू में ही हैं। हालांकि उनकी सेहत में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है।

Lata Mangeshkar Health Update: आईसीयू में ही हैं लता मंगेशकर, सेहत में हुआ मामूली सुधार
 
विज्ञापन

3 of 10
सिद्धार्थ, साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में साउथ अभिनेता सिद्धार्थ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने यह मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक महिला ने साइना के खिलाफ सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की टिप्पणी के बाद शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि बीते रोज ही सिद्धार्थ ने साइना से सार्वजनित तौर पर माफी मांग ली है।



Case Against Siddharth: एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ केस दर्ज, साइना नेहवाल पर किया था अश्लील कमेंट

4 of 10
पुष्पा द राइज - फोटो : insta/pushpa_film_
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा इन दिनों लोगों के सर चढ़कर बोल रही है। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म ना सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी भाषी क्षेत्र में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यही वजह है कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड भी कायम कर लिए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन एक्शन, ड्रामा, डांस और कॉमेडी से भरे टैलेंट का पिटारा हैं। यही वजह है कि इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में अपने दमदार डायलॉग, शानदार एक्टिंग और डांस मूव्य से दर्शकों को दीवाना बना रहे अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने वाली है। हालांकि, अब दर्शकों को इसके हिंदी वर्जन के ओटीटी रिलीज के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

ओटीटी: 14 जनवरी को अमेजन प्राइम पर हिंदी में रिलीज नहीं होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा, ये है वजह
 
विज्ञापन

5 of 10
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां हैं। अभिनेत्री ने रेनी और अलीसा को तब गोद लिया था, जब वह दोनों ही बच्ची थी। बिना शादी के अकेली रह रहीं अभिनेत्री के इस कदम की लोगों ने काफी सराहना की थी। अपनी दोनों ही बेटियों से अभिनेत्री बेहद प्यार करती हैं और अक्सर उनके साथ समय बिताती नजर आती हैं। इसी बीच अभिनेत्री एक बार फिर बच्चा गोद लेने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

सोशल मीडिया: बेटा गोद लेने की अटकलों के बीच सुष्मिता सेन ने शेयर की तस्वीर, इंटरनेट पर चल रही खबरों पर लगाया विराम
 
 
विज्ञापन

6 of 10
Voot partners with Ullu - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारतीय डिजिटल मनोरंजन बाजार ने ओटीटी कारोबार के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। मनोरंजन सामग्री बनाने वाली तमाम कंपनियों और उनके ओटीटी के दूसरे ओटीटी से समझौता होने की शुरुआत आल्ट बालाजी और जी5 के साथ हुई। इसके बाद जी और सोनी के विलय का कदम आगे बढ़ा। और, अब अरसे से अपना दर्शक वर्ग तलाशने की कोशिश कर कर रहे उल्लू ऐप ने वूट के साथ हाथ मिला लिया है। इस नए समझौते के तहत उल्लू ऐप पर दिखाई जाती रहीं सौ के करीब वेब सीरीज अब वूट पर भी मुफ्त में देखी जा सकेंगी। हिंदी में बनी इन वेब सीरीज को तमाम दूसरी भारतीय भाषाओं में भी दिखाने की तैयारी है।

OTT War: ओटीटी मुकाबले में अब वूट और उल्लू एप ने मिलाया हाथ, कल से देखने को मिलेंगी ये धमाकेदार सीरीज
विज्ञापन

7 of 10
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram
पिछले दिनों 'जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार' गाकर चर्चा में आया बच्चा सहदेव दिर्दो सड़क हादसे का शिकार हो गया था। एक्सीडेंट में सहदेव को काफी चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब सहदेव पूरी तरह ठीक हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा कर फैंस का धन्यवाद कहा है। इतना ही नहीं अपने नए वीडियो में सहदेव एक गाना भी गा रहे हैं।

Bachpan ka pyar Boy: एक्सीडेंट के बाद नया गाना लेकर आए 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिर्दो, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

8 of 10
जेसन मोमोआ और लिसा बोनेट - फोटो : सोशल मीडिया
जेसन मोमोआ और लिसा बोनेट ने शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "हम सभी ने इन परिवर्तनकारी समय के परिवर्तनों को महसूस किया है। एक बदलाव सामने आ रहा है ~ और हमारा परिवार इससे अछूता नहीं है ... होने वाले बदलावों को महसूस कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। और इसलिए ~ हम अपने परिवार से जुड़ी एक न्यूज साझा कर रहे हैं: हम अलग हो रहे हैं। हम इसे इसलिए साझा नहीं कर रहे हैं क्योंकि हमें लगता है कि यह एक खबर है ~ बल्कि इसलिए कि जब हम अलग हो रहे हैं तो हम सम्मान और ईमानदारी के साथ अलग हो।"

Jason Momoa-Lisa Bonet: जेसन मोमोआ और लीसा बोनेट ने शादी के चार साल बाद लिया अलग होने का फैसला
 

9 of 10
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का रिश्ता इन दिनों चर्चा में है। बीते दिनों सुकेश के साथ उनकी लवबाइट वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद जैकलीन ने मीडिया और फैंस से अपील की कि इस तस्वीर को वायरल न करें। इन सभी घटनाओं ने जैकलीन का सुख चैन सब छीन लिया है और अब खबर सामने आई है कि जैकलीन किताबें पढ़कर खुद को तनाव मुक्त रखने की कोशिश कर रही हैं।

Jacqueline Fernandez Viral Pic: सुकेश के साथ प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से उड़ीं जैकलीन की नींदें, किताबों में तलाश रही हैं सुकून
 
विज्ञापन

10 of 10
सामंथा रुथ प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल अक्तूबर में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने तलाक की घोषणा की थी। नागा चैतन्य और सामंथा ने 2 अक्तूबर को एक बयान जारी कर अपनी चार साल की शादी को समाप्त करने की जानकारी साझा की थी। अब अभिनेता नागा चैतन्य ने पहली बार पूर्व पत्नी, अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु से अलग होने का कारण बताया है।

Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya: तलाक के बाद पहली बार नागा चैतन्य ने की खुलकर बात, बताई सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने की वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें