बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां हैं। अभिनेत्री ने रेनी और अलीसा को तब गोद लिया था, जब वह दोनों ही बच्ची थी। बिना शादी के अकेली रह रहीं अभिनेत्री के इस कदम की लोगों ने काफी सराहना की थी। अपनी दोनों ही बेटियों से अभिनेत्री बेहद प्यार करती हैं और अक्सर उनके साथ समय बिताती नजर आती हैं। इसी बीच अभिनेत्री एक बार फिर बच्चा गोद लेने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अभिनेत्री के साथ उनकी दोनों बेटियां रेनी और अलीसा के साथ ही एक्ट्रेस की गोद में एक बच्चा नजर आ रहा है। इंटरनेट पर इस तस्वीर के सामने आते ही सभी यह कयास लगाने लगे कि अभिनेत्री ने एक बेटा गोद ले लिया है। इस फोटो के सामने आती ही दिन भर इसी तरह की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई थीं।