फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'आश्रम 4' का दमदार टीजर जारी और सामने आया केके की मौत का सच, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 03 Jun 2022 07:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' का तीसरा पार्ट आज यानी 3 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गया है, जिस वजह से फैंस काफी खुश है।
विज्ञापन
1 of 10
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' का तीसरा पार्ट आज यानी 3 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गया है, जिस वजह से फैंस काफी खुश है। वहीं, अब बॉबी देओल अपने फैंस के लिए 'आश्रम 4' की झलक भी लेकर आए हैं। अभिनेता ने 'आश्रम' के अगले सीजन का टीजर जारी कर दिया है, जिससे साफ है कि 'आश्रम 3' के बाद अब इसका नया सीजन भी जल्द ही रिलीज हो जाएगा। इस टीजर में बॉबी देओल के रूप में काशीपुर वाले बाबा निराला लोगों के लिए किसी भगवान से कम नहीं है।  

Aashram Season 4 Teaser: बॉबी देओल ने दिखाई 'आश्रम 4' की झलक, शेयर किया धांसू टीजर, आपने देखा?

विज्ञापन

2 of 10
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल में कई बार लोग इतना खो जाते हैं कि वह अपने चहेते सितारों की ऑनस्क्रीन जिंदगी में आई परेशानियों को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और इसी वजह से कई बार दर्शक सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। इस समय भी ट्विटर पर 'स्टार प्लस तुम पर शर्म आती है' ट्रेंड हो रहा है और इसके पीछे की वजह है सीरियल गुम है किसी के प्यार में। दरअसल मौजूदा समय में लोगों को शो का ट्रैक बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है।

Ghum hai kisikey pyaar mein: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ शर्म करो स्टार प्लस, 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल बना वजह

विज्ञापन

3 of 10
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी पहली सिंधी फिल्म 'दधो सुथो' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म का डायरेक्शन राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता अमित शर्मा ने किया है। बता दें कि दधो सुथो की शूटिंग जनवरी 2022 में शुरू हुई थी और अब यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है।

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने पूरी की पहली सिंधी फिल्म की शूटिंग, जानें कब होगी रिलीज?

4 of 10
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रही उर्फी जावेद आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं,  जिस वजह से उन्हें अक्सर ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कपड़ों को लेकर ट्रोल करना तो ठीक था, लेकिन इस बार ट्रोल्स हद से आगे निकल गए और उर्फी से मरने की दुआ करने लगे। उर्फी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। 

Urfi Javed: ‘सिद्धू की जगह ये मर जाती तो अच्छा रहता’, मौत की दुआ मांगने वालों को उर्फी ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन

5 of 10
गायक केके - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके हमारे बीच नहीं रहे। केके की मौत की खबर आने के बाद से ही उनसे जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। कोलकाता पुलिस के सूत्रों के अनुसार, गायक ने कोलकाता में आयोजित कॉन्सर्ट से पहले अपनी पत्नी ज्योती कृष्णा से बात की थी। गायक ने पत्नी को बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उनके कंधो में दर्द है। यही बात केके ने अपने मैनेजर को भी बताई थी और कहा था कि आज बहुत लो फील हो रहा है, शरीर में बिल्कुल भी इनर्जी नहीं है।

Singer KK Death: सामने आया सच! तो इस वजह से हुई गायक केके की मौत, डॉक्टर्स ने किया खुलासा

विज्ञापन

6 of 10
अनुषा दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड स्टार और वीजे अनुषा दांडेकर ने शुक्रवार (3 मई) को सोशल मीडिया पर एक बच्ची के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने उसे अपनी एंजल बताया और फैंस को उससे रूबरू कराया। अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम भी साझा किया। इस रिपोर्ट में हम आपको अनुष्का दांडेकर और उनकी बेटी के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। 

Anusha Dandekar: अनुषा दांडेकर के घर आई नन्ही परी, क्या आपने देखी उनकी 'एंजल' की तस्वीर?

विज्ञापन

7 of 10
शेर दिल द पीलीभीत सागा - फोटो : इंस्टाग्राम

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' के ट्रेलर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आज मेकर्स ने दर्शकों के इस इंतजार को खत्म कर दिया है। 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में भी पंकज की दमदार एक्टिंग दिखाई देगी, जिसकी झलक इस ट्रेलर में आसानी से देखी जा सकती है। पंकज के साथ इस फिल्म में सयानी गुप्ता भी हैं, जो अभिनेता की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।  

Sherdil The Pilibhit Saga: 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' का शानदार ट्रेलर रिलीज, शेर का शिकार करने जंगल जाएंगे पंकज त्रिपाठी

8 of 10
धाकड़, तेजस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हाल ही में फिल्म 'धाकड़' में नजर आई थीं। फिल्म दर्शकों से कनेक्ट होने में असफल रही और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके साथ ही आलोचकों से भी फिल्म को लेकर नेगेटिव फीडबैक मिले थे। इसके बाद यह फिल्म सिनेमाघरों से गायब हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'धाकड़' को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने नहीं खरीदा है। हालांकि कंगना अब अपनी आने वाली फिल्म 'तेजस' की तैयारियों में जुट गई हैं। 

Tejas: 'धाकड़' फ्लॉप होने के बाद 'तेजस' की तैयारियों में जुटीं कंगना, सीधे OTT पर रिलीज करेंगी फिल्म!

9 of 10
'थॉर लव एंड थंडर' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media

हॉलीवुड के सबसे बड़े सिनेमेटिक यूनिवर्स मार्वल की आगामी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' इन काफी चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर से लोगों के बीच एक बार फिर साल 2011 में आई इस फिल्म का क्रेज बढ़ा दिया है। लेकिन फिल्म और मार्वल स्टूडियोज के भारतीय फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि क्रिस हेम्सवर्थ स्टारर 'थॉर: लव एंड थंडर' भारत में एक दिन पहले रिलीज होने के लिए तैयार है। 

Thor Love And Thunder: 'थॉर- लव एंड थंडर' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान, यूएस से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन

10 of 10
प्राइम वीडियो की पहली तमिल सीरीज ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्राइम वीडियो ने आईफा वीकेंड एंड अवॉर्ड्स, अबू धाबी के 22वें संस्करण में अपनी तमिल ओरिजिनल सीरीज ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की। शो का प्रीमियर 17 जून को कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में होगा। फिल्म ‘विक्रम वेधा’ से चर्चित हुए पुष्कर और गायत्री की लिखी और रची गई सीरीज ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ के अहम सितारों में राधाकृष्णन पार्थिबन, कथिर, ऐश्वर्या राजेश, श्रेया रेड्डी शामिल हैं।

IIFA 2022: इस दिन रिलीज होगी प्राइम वीडियो की पहली तमिल सीरीज, आईफा के मंच से मेकर्स ने किया एलान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें