फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: द केरल स्टोरी के आलोचकों पर भड़के अनुराग ठाकुर और कंगना ने किया PS-2 का रिव्यू, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sun, 07 May 2023 08:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अनुराग ठाकुर, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ खास और दिलचस्प होता ही रहता है, जिसके बारे में जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक भी रहते हैँ। फिल्मों और टीवी के सितारे भी अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ा अपडेट समय-समय पर देते हैं । ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत जल्द ही बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी का अगला शेड्यूल कल से मुंबई में शुरू होने वाला है। इसी को लेकर रजनीकांत मुंबई पहुंच गए हैं। एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनकी सादगी देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 
Rajinikanth: 'लाल सलाम' की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे रजनीकांत, आधी रात को जारी होगा फर्स्ट लुक
विज्ञापन

3 of 11
एटली, प्रिया मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर एटली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जवान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, डायरेक्टर इन दिनों मुंबई में हैं। 
Atlee: 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम से है शाहरुख खान का खास कनेक्शन

4 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे वह सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। राखी काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वहीं अब राखी अपने दोनों एक्स-हसबैंड रितेश और आदिल खान दुर्रानी को भूलकर फिर से प्यार में पड़ गई हैं। इतना ही नहीं आइटम गर्ल ने फैंस को अपने शहजादे का दीदार भी कराया है, जिसे देखकर लोग राखी को आड़े हाथों लेने लगे हैं। 
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत को दुबई में मिला नया 'शहजादा', ट्रोल्स बोले- लगता है यह भी जेल जाएगा
विज्ञापन

5 of 11
कृति सेनन - फोटो : social media
बॉलीवुड की लंबी हाइट वाली अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। जहां एक तरफ कृति अपनी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं अभिनेत्री दूसरी तरफ करीना कपूर खान और तब्बू स्टारर फिल्म  'द क्रू' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। फिल्म के लिए कृति रात को शूटिंग कर रही हैं। अक्सर अपने फैंस के साथ अपडेट साझा करने वाली कृति ने इस बार 'द क्रू' के बारे में एक अपडेट साझा किया है।
The Crew: 'द क्रू' पर कृति सेनन ने दिया अपडेट, शूट से थकी हारी आई अभिनेत्री ने बताया अपना हाल
विज्ञापन

6 of 11
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की लोकप्रिय और खूबसूरत अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी अपने अभिनय के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी रहती हैं और आए दिन फैंस संग अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बदले हुए हेयरस्टाइल के साथ नजर आ रही हैं।
Kirti Kulhari: 'फोर मोर शॉट्स' फेम कीर्ति अपने बदले हेयरस्टाइल को लेकर हुईं ट्रोल, लोग बोले- क्या मजाक है
विज्ञापन

7 of 11
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान ने पूरे चार साल बाद पर्दे पर 'पठान' के रूप में वापसी कर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज किया है। शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा की ऐसी जुगलबंदी देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं कि आखिर कब दोनों फिर से साथ नजर आएंगे। सब जल्द से जल्द शाहरुख और आदित्य की जोड़ी को एक बार फिर 'टाइगर 3' में देखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों इससे पहले भी साथ नजर आ सकते हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा, शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जवान' को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में रिलीज करने वाले हैं।
Jawan: 'जवान' से जुड़ा आदित्य चोपड़ा का नाम, SRK से हाथ मिलाकर बनाया फिल्म को विदेश में रिलीज करने का प्लान

8 of 11
कंगना रणौत- पीएस 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा 'पोन्नियन सेल्वन 2' 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'पोन्नियन सेल्वन 1' के तकरीबन सात महीने बाद इस मूवी को रिलीज किया गया, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत भी काम से ब्रेक लेकर फिल्म का लुत्फ उठाने थिएटर पहुंचीं। कंगना ने मूवी देखने के बाद बकायदा पोस्ट साझा कर मूवी को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। 
Ponniyin Selvan 2: कंगना रणौत ने किया मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' का रिव्यू, दी इतनी रेटिंग

9 of 11
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी' का विरोध कर रहे राजनीतिक दलों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि द केरला स्टोरी सिर्फ एक फिल्म नहीं है। कुछ लोग हैं जो लड़कियों को आतंकवाद के रास्ते पर फंसाना चाहते हैं और उनका चेहरा इस फिल्म में बेनकाब किया गया है। कुछ राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं। अगर वे विरोध कर रहे हैं तो वे पीएफआई, आतंकवाद और आईएसआईएस का समर्थन करते हैं।
'द केरल स्टोरी' के आलोचकों पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले- वे PFI, आतंकवाद और ISIS का कर रहे

10 of 11
आमिर खान - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। करोड़ों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अभिनेता बीते 30 साल साल से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि, पिछले कुछ साल से उनकी सफलता का ग्राफ नीचे आया है। 
Aamir Khan: मायानगरी छोड़ आमिर खान पहुंचे नेपाल, 10 दिन तक मेडिटेशन करेंगे मिस्टर परफेक्शनिस्ट
विज्ञापन

11 of 11
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' से फैंस का दिल जीता। फिल्म में अभिनेता श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। इससे पहले 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म में रणबीर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 'बनी' बनकर फैंस का दिल जीता। यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे सफल फिल्म रही थी। अब अभिनेता ने इस फिल्म के सीक्वल पर बात की है।
Ranbir kapoor: रणबीर कपूर ने 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी का किया खुलासा!

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें