फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: तापसी ने किया हिंदू धर्म का अपमान और पुष्पा 2 में बॉलीवुड की एंट्री? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 21 Mar 2023 07:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
तापसी पन्नू, पुष्पा 2 - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास घटता है। कभी किसी फिल्म को लेकर नई अपडेट आती है तो कभी फिल्मी सितारे अपनी निजी जिंदगी के चलते मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या खास रहा...
विज्ञापन

2 of 11
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर फिल्मों के अलावा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में जरूर आ जाते हैं। हाल ही में वह अपनी छोटी सी चूक की वजह से एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में आ गए। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गए हैं।
Karan Johar: बिना आईडी दिखाए एयरपोर्ट के अंदर घुस रहे थे करण जौहर, सिक्योरिटी गार्ड के रोकने पर हुए ट्रोल
विज्ञापन

3 of 11
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के लुक्स, उनके डायलॉग्स फैंस को खूब पसंद आए थे। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म को दुनिया के हर कोने से दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। अब दर्शकों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स भी इस फिल्म के सीक्वल पर जी-जान से काम कर रहे हैं। वह इसके दूसरे पार्ट में कोई कमी नहीं करना चाहते हैं।  सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दूसरा भाग भी जल्द ही आने वाला है। इसी के साथ मूवी की स्टार कास्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। 
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को मिला बॉलीवुड का साथ, यह स्टार निभा सकते हैं अहम भूमिका?

 

4 of 11
भोला - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम 2' में धमाल मचाने के बाद 'भोला' से पर्दे पर छाने आ रही है। फिल्म के टीजर-ट्रेलर ने पहले से ही फैंस के बज को हाई किया हुआ है। अजय देवगन के हटके अंदाज को देखने के लिए फैंस कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं, इसकी झलक इसके एडवांस टिकट बुकिंग में साफ देखने को मिल रही है। 19 मार्च 2023 को शुरू हुई एडवांस टिकट बुकिंग के बाद इसने महज तीन दिन में चौंकाने वाला कारोबार कर लिया है।
Advance Booking Day 3: 'भोला' देगी 'दृश्यम 2' को धोबी पछाड़, अजय देवगन की नई फिल्म की बंपर टिकट बुकिंग

विज्ञापन

5 of 11
धीरेन्द्र शास्त्री, कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी समय से बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री सुर्खियों में बने हुए हैं। धीरेन्द्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर अब पद्मश्री गायक कैलाश खेर ने भी उनका समर्थन किया है। कैलाश खेर इंदौर में एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि भारत तो हिंदू राष्ट्र पहले से ही है, लेकिन अब धीरे-धीरे हिंदू जाग रहे हैं। कैलाश खेर एकबार फिर अपने इस बयान के बाद से सुर्खियों में आ गए हैं।
Kailash Kher: सिंगर कैलाश खेर ने किया धीरेन्द्र शास्त्री का समर्थन, बोले- हिंदू जाग रहा है
विज्ञापन

6 of 11
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया

दशहरा इस महीने दुनियाभर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। तेलुगु भाषा की एक्शन एडवेंचर ड्रामा फिल्म दशहरा में कीर्ति सुरेश नानी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में भरपूर मात्रा में एक्शन और मारधाड़ दिखाई जाएगी। फिल्म को श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित किया गया है। दशहरा को लेकर कीर्ति सुरेश इतनी एक्साइटेड हैं कि उन्होंने फिल्म के यूनिट मेंबर्स को 10-10 ग्राम के 130 सोने के सिक्के बांटे।
Keerthy Suresh: फिल्म 'दशहरा' की टीम पर मेहरबान हुईं कीर्ति सुरेश, गिफ्ट में दिए 75 लाख के सोने के सिक्के

 

विज्ञापन

7 of 11
हिना खान - फोटो : social media

टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हिना खान आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस संग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। यही नहीं, हिना  को मीडिया में उनके  बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में, अभिनेत्री अपना पहला उमराह परफॉर्म करने मक्का पहुंच गई हैं।
Hina Khan: रमजान से पहले ‘उमराह’ करने मक्का पहुंचीं हीना खान, सफेद सूट और हिजाब में साझा की तस्वीर

 

8 of 11
सलमान खान और सलीम खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को इन दिनों लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते पिता सलीम खान की रातों की नींद उड़ गई है। सलमान खान को धमकियां मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने भी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दबंग खान को माफी मांगने के लिए कहा था। उसने यह भी कहा था कि अगर सलमान खान ऐसा नहीं करेंगे तो इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। हालांकि सलमान खान ने इसपर कोई रिस्पांस नहीं किया था और न ही कोई माफी मांगी थी। 
Salman-Salim Khan: क्या धमकियों को हल्के में ले रहे हैं सलमान? सलीम खान को फिक्र, सुरक्षा बढ़ी

9 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को उनकी एक्टिंग के लिए हमेशा ही तारीफें मिलती रही हैं। इतना ही नहीं, अक्सर उनकी एनर्जी और हमेशा एक्टिव रहने के तरीकों को भी काफी सराहा जाता है। लेकिन रणवीर सिंह का ड्रेसिंग सेंस एक ऐसी चीज है जिसके लिए अक्सर उन्हें सोशल मीडिया से लेकर खुद बी-टाउन के स्टार्स तक निशाना बनाते रहे हैं। रणवीर सिहं अक्सर बेहद ही अलग और अजीब दिखने वाले कपड़ों में नजर आते रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जी हां, रणवीर एक इवेंट में पहुंचे और वहां कचरा साफ उठाने लगे। 
Ranveer Singh: 'स्वच्छ भारत' को किया फॉलो तो फैंस ने लिए रणवीर सिंह के मजे, बोले- ओवर एक्टिंग के 50 रुपये काटो

 

10 of 11
सृष्टि तावड़े - फोटो : social media

रैप की दुनिया की मशहूर कलाकार सृष्टि तावड़े अपने रैप को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। सृष्टि ‘मैं नहीं तो कौन बे’ रैप सॉन्ग से रातों रात दर्शकों को बीच पॉपुलर हो गए थीं। उनका रैप इस कदर लोगों में लोकप्रिय हुआ कि ‘मैं नहीं तो कौन बे’ सॉन्ग पर लोग कई तरह के वीडियो और रील बनाकर पोस्ट करने लगे थे। अब हाल ही में, सृष्टि ने अपने बचपन के एक दर्दनाक किस्से का खुलासा किया है।
Srushti Tawade: सृष्टि तावड़े को बचपन में इस शख्स ने दी शारीरिक पीड़ा, किस्सा याद कर आज भी फट जाता है कलेजा

विज्ञापन

11 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस को सम-सामयिक मुद्दों पर अपना विचार साझा कर सुर्खियां बटोरते देखा जाता है। वहीं, अब तापसी अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर हेडलाइंस का हिस्सा बन रही हैं। एक्ट्रेस ने डीप-नेक आउटफिट के साथ ऐसी एक्सेसरी कैरी की है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स का पारा चढ़ गया है और लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। 
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने बोल्ड फोटोशूट में ऐसे किया हिंदू धर्म का अपमान! सोशल मीडिया पर मच गया कोहराम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें