फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की गुहार और 'कांतारा 2' पर लगी मुहर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Tue, 27 Dec 2022 07:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सुशांत सिंह राजपूत-कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। कभी किसी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती हैं तो कभी सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें ध्यान आकर्षित करती हैं। सिने प्रेमी भी इंडस्ट्री में होने वाली हलचल पर पूरी नजर रखना चाहते हैं। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस एक बार फिर गरमा गया है। दरअसल, पिछले दिन कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह के द्वारा किए गए एक दावे ने सबको हिला कर रख दिया है। रूपकुमार ने दावा किया था कि 'सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या हुई....।' उनके इतना कहते ही हर तरफ सनसनी मच गई है और दोबारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फिर से एक सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रूप कुमार की इस बात पर अपना रिएक्शन दिया है। 
सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की गुहार, कूपर हॉस्पिटल के कर्मचारी के लिए मांगी सुरक्षा

विज्ञापन

3 of 11
कांतारा, श्रषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की दो सबसे सफल फिल्मों का निर्माण 'होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शंस' बैनर के तले किया गया है। यह दो फिल्में सुपरस्टार यश स्टारर 'केजीएफ 2' और ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' हैं। ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने साल के आखिर में सिनेमाघरों में ऐसा धमाल मचाया है जिसे भूल पाना बहुत मुश्किल है। होम्बले प्रोडक्शंस के संस्थापक विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म को ऑस्कर नामांकन के लिए भी भेजा है। इतना ही नहीं यह भी खुलासा किया कि वे इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में, उन्होंने 'कांतारा 2' पर खुलकर बात की है।
बनने जा रहा ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का सीक्वल, मेकर्स ने अपने बयान में की पुष्टि

4 of 11
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम खूब चर्चा में रहा। रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसके बाद रिया और उनके भाई को जेल भी जाना पड़ा था। जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को सोशल मीडिया पर यूजर्स के तानों का भी सामना करना पड़ा था। सुशांत केस में बड़ा अपडेट आने के बाद रिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।
Rhea Chakraborty: सुशांत केस में नए खुलासे के बीच रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान, कहा- अपनी ताकत...
विज्ञापन

5 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। महज 20 साल की उम्र में अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तुनिशा की मौत पर कई अभिनेता और अभिनेत्रियां अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी तुनिशा की मौत पर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। मुकेश ने इंडस्ट्री में लड़कियों के आत्महत्या करने पर भी सवाल उठाए।
Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने तुनिशा के पैरेंट्स को बताया उसकी मौत का जिम्मेदार, लव जिहाद पर कही यह बात

विज्ञापन

6 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज (27 दिसंबर) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर दबंग खान को हर तरफ से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। सलमान के बर्थडे पर अब उनका एक पुराना लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता की हैंडराइटिंग में लिखे इस लेटर को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस पुराने लेटर में सलमान ने अपने हाथ से एक नोट लिखकर फैंस को शुक्रिया कहा था।
Salman Khan: सलमान के बर्थडे पर वायरल हुआ 'भाईजान' के हाथ से लिखा लेटर, फैंस को खास अंदाज में कहा था शुक्रिया
विज्ञापन

7 of 11
नीसा देवगन - फोटो : social media

बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स की जब बात आती है तो अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल रहता है। दोनों ही बॉलीवुड के सफल सेलेब्स में से एक हैं। अजय और काजोल दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। दोनों की बेटी नीसा देवगन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बेहद अलग अंदाज की वजह से लोगों के बीच उनको लेकर काफी जिज्ञासा बढ़ गई है। हाल ही में, नीसा देवगन एक क्रिसमस पार्टी में देखी गई।
Nysa Devgan: नीसा की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, इस शख्स के साथ हुईं स्पॉट

8 of 11
यश - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के सुपरस्टार यश फिल्म 'केजीएफ' के बाद से दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुके हैं। फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' में उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। इसके बाद से ही दर्शक अब उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'केजीएफ' एक हाई प्रोफाइल वाली और बड़े बजट की फिल्म थी। यश ने अब दर्शकों के इंतजार पर विराम लगा दिया है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खुलासा किया।
Yash: 'केजीएफ' की कामयाबी के बाद क्या सोचते हैं यश? बोले- मैं कोशिश करूंगा और लड़ता रहूंगा

9 of 11
स्मृति ईरानी - फोटो : social media
स्मृति ईरानी आज के समय में लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। सीरियल 'कभी सास भी कभी बहू थी' से ही स्मृति अपने किरदार तुलसी से लोगों को अपने अभिनय से कायल करती नजर आई हैं। टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद भी स्मृति की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई, बल्कि एक राजनेता के रूप में भी लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया। हाल ही में स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसे यूजर्स का बहुत प्यार मिल रहा है।
Smriti Irani: डिपार्टमेंटल स्टोर में घर का सामान खरीदती दिखीं स्मृति ईरानी, एकता कपूर बोलीं- मास्क लगाए...

10 of 11
पंचतत्व में विलीन हुई तुनिशा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आज शाम टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार मीरा रोड के गोड़देव शमशान भूमि में किया गया। तुनिशा शर्मा के मामा परम जीत सिंह  ने उनको मुखाग्नि दी। तुनिशा शर्मा का पार्थिव शरीर जब श्मशान भूमि तो उनकी मां वनिता शर्मा बेटी का पार्थिव शरीर देख कर बेहोश गईं। पूरे परिवार के लिए यह बहुत ही दुख का क्षण रहा। तुनिशा शर्मा की मां बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। तुनिशा शर्मा की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। तुनिशा शर्मा परिवार की इकलौती बेटी थीं, जो महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।
Tunisha Sharma Funeral Pictures: पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिशा शर्मा, कई बार बेसुध हुईं मां
विज्ञापन

11 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के भाईजान आज (27 दिसंबर) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर फैंस सहित उनके दोस्त और रिश्तेदार उन्हें सुबह से ही शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच उनके चाहने वाले अपने भाईजान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनकी एक झलक पाने के इंतजार में सुबह से खड़े नजर आए। सलमान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपने घर की बालकनी से हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया। इस बीच सलमान को देखते ही उनके फैंस बेकाबू हो गए, जिसके बाद पुलिस को फैंस पर डंडे भी बरसाने भी पड़े।
Salman Khan: जन्मदिन पर सलमान खान की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें