फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, ‘बच्चन पांडे’ का पहला गाना रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 24 Feb 2022 08:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को रिलीज से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज को हरी झंडी दी। गंगूबाई काठियावाड़ी टाइटल पर आपत्ति जताते हुए इसे बदलने की मांग की गई थी। इस पर निर्माता ने था कहा कि आखिरी मौके पर नाम बदलना संभव नहीं है। हालांकि बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने संजय लीला भंसाली को टाइटल बदलने की सलाह दी थी। जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ ने खुद को गंगूबाई का दत्तक पुत्र बताने वाले याचिकाकर्ता बाबूजी राव जी शाह की याचिका खारिज कर दी। शाह का आरोप है कि उनकी मां को फिल्म और किताब में एक वेश्या, वेश्यालय की रखवाली और माफिया क्वीन के तौर पर दिखाया गया है।

संजय लीला भंसाली को राहत: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज को मिली सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी
विज्ञापन

2 of 10
‘बच्चन पांडे’का नया गाना - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को मिली शानदार प्रतिक्रिया की बाद अब दर्शक इसके लिए काफी बेताब हैं। गुरुवार को फिल्म का पहला गाना  ‘मार खाएगा’ रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार की फिल्म का यह गाना इंटरनेट पर तूफान मचा रहा है। गाने में अक्षय कुमार का एक्शन और जबरदस्त डांस देखने को मिला है। उनके साथ कई साथी कलाकार भी हैं। इस गाने को विक्रम मोंट्रोस ने रचा है। इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। 'मार खाएगा' गाने की शूटिंग एक ही दिन में 300 से अधिक डांसर्स के साथ सेट पर की गई है।

Bachchan Pandey: ‘बच्चन पांडे’ का पहला गाना ‘मार खाएगा’ रिलीज, आपने सुना क्या?
विज्ञापन

3 of 10
अभिनेता अजित - फोटो : insta
साउथ अभिनेता अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वलिमै' गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है कि सुबह चार बजे का शो भी हाउसफुल चल रहा है। इसी बीच सिनेमा हॉल के बाहर अभिनेता अजित के प्रशंसकों पर पेट्रोल बम फेंके जाने की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, अभिनेता अजित कुमार की फिल्म 'वलिमै' की स्क्रीनिंग के लिए गुरुवार को तड़के सिनेमा हॉल के बाहर भीड़ जमा थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल बम फेंका गया। हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

Valimai: अजित के फैंस पर सिनेमा हॉल के बाहर फेंका गया पेट्रोल बम, 'वलिमै' के सुबह 4 बजे के शो भी हाउसफुल

4 of 10
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
पद्मश्री सम्मानित मशहूर गायक सोनू निगम फिल्मों में गाने के साथ ही लाइव परफॉर्मेंस भी करते हैं। इसलिए उन्हें देश से लेकर कई बार विदेश से भी कॉन्सर्ट करने के लिए रिक्वेस्ट आती रहती हैं। अब खबर आई है कि कथित तौर पर गायक सोनू निगम को धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएमसी चीफ इकबाल सिंह चहल के कजिन राजिंदर सिंह ने सोनू निगम को धमकी दी है। बताया जा रहा है कि किसी इंटरनेशनल कॉन्सर्ट को लेकर राजिंदर ने अनुरोध किया था, जिसके बाद से सोनू निगम को कथित धमकी भरे मैसेज मिले हैं। 

Sonu Nigam: गायक सोनू निगम को बीएमसी प्रमुख के कजिन ने दी धमकी? जानें क्या है मामला
विज्ञापन

5 of 10
Vikram Vedha - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सैफ अली खान का फर्स्ट लुक साझा किया। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन 'वेधा' और सैफ अली खानी 'विक्रम' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म  ऋतिक रोशन विलेन बने हैं जबकि हीरो होंगे सैफ अली खान। जींस, सफेद पोलो नेक टी, दाढ़ी-मूंछ और आंखों पर चश्मा लगाए सैफ अली खानी काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनका इनटेंस लुक देखकर लग रहा है कि वह बेहद गुस्से में हैं।

Vikram Vedha: सामने आया सैफ अली खान उर्फ विक्रम का फर्स्ट लुक, ऋतिक रोशन ने लिखा- "वर्षों से की है प्रशंसा"
विज्ञापन

6 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। प्रियंका अपने काम के साथ निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वो सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। प्रियंका ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी से जुड़े खिलौने की तस्वीर साझा की है। जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। फैंस ने प्रियंका के तस्वीरों पर कमेंट की बौछार कर दी है। एक ने लिखा-मोस्ट ब्यूटीफुल मॉमी। प्रियंका की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वे अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के बाद शेयर की फैमिली फोटो, तस्वीरों में दिखाया घर का हाल
विज्ञापन

7 of 10
फरहान-शिबानी की मेहंदी - फोटो : इंस्टाग्राम
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की मेहंदी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फरहान शिबानी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की मेहंदी सेरेमनी में परिवार के लोग और दोस्त भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस खास पल को सभी ने खूब एंज्वाय किया। तस्वीरों में फरहान और शिबानी दोनों जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। शबाना आजमी ने भी इस फंक्शन का जमकर लुत्फ उठाया। शिबानी ने शादी के बाद मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। किसी तस्वीर में लोग उनपर फूलों की बारिश कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीरों में वह कभी फरहान के साथ खूबसूरत पोज देती तो कभी डांस करती दिखाई दे रही हैं।

Mehendi Ceremony: शादी के बाद सोशल मीडिया पर छाईं फरहान-शिबानी की मेहंदी की तस्वीरें, शबाना आजमी ने भी बहू के साथ जमकर लगाए ठुमके

8 of 10
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram
साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल मां बनने वाली हैं। वे इनदिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। काजल आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर अभिनेत्री ने प्रेग्नेंसी को लेकर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर लाल साड़ी में अपनी फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने तस्वीर के नीचे कैप्शन दिया है 'मॉमी ट्रेनिंग'। काजल ने कैप्शन के जरिए अपने मां बनने के खूबसूरत एहसास और डर को साझा किया है। काजल अग्रवाल ने लिखा कि उन शक्तियों के बारे में सीख रही हूं, जिन्हें मैं नहीं जानती थी। साथ ही मैं डरों से निपटना सीख रही हूं। काजल के इस पोस्ट के नीचे उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Kajal Aggrawal: काजल अग्रवाल ने लाल साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, कैप्शन में लिखा- मॉमी ट्रेनिंग

9 of 10
जेनिफर लॉरेंस और कुक मारोनी - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस एक जाना-माना नाम हैं। वह अपने एक्शन सीन्स और एक्टिंग टैंलेट के बल पर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब अभिनेत्री ने अपने निजी जीवन में एक नए रोल में कदम रखा है। जेनिफर और उनके पति कुक मारोनी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। जेनिफर ने प्रेग्नेंट होने की पुष्टि पिछले साल सितंबर में की थी। पब्लिक रिपोर्ट्स की मानें तो इस ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस ने लॉस एंजेलिस में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बच्चा लड़का है या लड़की।

Jennifer Lawrence: जेनिफर लॉरेंस और कुक मारोनी के घर गूंजी किलकारियां, पहली बार बने माता-पिता
विज्ञापन

10 of 10
अरशद वारसी ने शेयर किया मीम - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर अरशद वारसी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद को समझाने के लिए अपनी फिल्म 'गोलमाल' से एक मीम शेयर किया है। मीम में अजय देवगन, शरमन जोशी, तुषार कपूर, रिमी सेन और मुकेश तिवारी भी हैं। उन्होंने दो देशों के बीच चल रहे संकट पर इस मीम के जरिए फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका का रुख स्पष्ट किया. मीम को ट्विटर पर शेयर करते हुए अरशद ने लिखा, 'गोलमाल अपने समय से काफी आगे था'। उनके इस मीम पर एक यूजर ने लिखा, 'एक कलाकार के तौर पर मैं आपका  बहुत सम्मान करता हूं, युद्ध की स्थिति का मजाक बनाने की कोशिश करना थोड़ा असंवेदनशील है, सर।" एक अन्य कमेंट में लिखा था, 'भाई, अपने इस मीम को अपने पास रखें, कोई नहीं हंस रहा है'। रूस ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर सैन्य ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Russia Ukraine conflict: रूस-यूक्रेन में चल रही जंग के बीच अरशद वारसी ने शेयर किया मीम, सोशल मीडिया पर बुरी तरह से हो रहे ट्रोल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें