फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शूटिंग के दौरान सनी लियोनी घायल और अथिया-केएल राहुल फिर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Tue, 31 Jan 2023 07:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सनी लियोनी, अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। कभी कोई फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होती है तो कभी सितारों से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट देखने को मिलता है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन की दुनिया में क्या कुछ हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
जाफर जैक्सन, माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
अपने गानों पर पूरी दुनिया को नचाने वाले मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। डांसिंग और सिंगिंग के सरताज रहे जैक्सन को दुनिया उनके गुणों के कारण आए दिन याद करती है। ऐसे में अगर आपको बता दिया जाए कि इस महान शख्सियत की जिंदगी को बड़े पर्दे तक लाने की तैयारी की जा रही है, तो हमें यकीन है कि आपके चेहरे खिल उठेंगे। जी हां, माइकल जैक्सन के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है और अब माइकल की इस बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने वाले मुख्य अभिनेता के नाम का भी खुलासा हो गया है। तो चलिए बताते हैं  वह कौन है... 
Michael Jackson Biopic: माइकल जैक्सन की बायोपिक के मुख्य अभिनेता का एलान, जाफर निभाएंगे किंग ऑफ पॉप की भूमिका
विज्ञापन

3 of 11
अथिया और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ शादी के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई हैं। 23 जनवरी को अथिया और केएल राहुल ने परिवार और अपने दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई थी। हाल ही में अथिया और केएल राहुल को शादी के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया, लेकिन इस दौरान अभिनेत्री अपने लुक को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।
Athiya- Kl Rahul: फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं अथिया, केएल राहुल के साथ देख यूजर बोले- लगता ही नहीं नई शादी है

4 of 11
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'गुमराह' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म में पहली बार मृणाल और आदित्य साथ नजर आने वाले हैं। दोनों काफी समय पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और अब इसकी रिलीज डेट का एलान भी हो गया है।
Gumraah: मृणाल-आदित्य की ‘गुमराह’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन

5 of 11
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी सिनेमा के नामी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ जल्द एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में काम करते नजर आने वाले हैं। जहां गायक और अभिनेता को पहले 'उड़ता पंजाब', 'गुड न्यूज' जैसी हिट फिल्मों में काम करते देखा गया है, वहीं एक बार फिर दिलजीत फिल्म 'द क्रू' के साथ का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। दरअसल, खबरों के मुताबिक दिलजीत दोसांझ ने तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की फिल्म 'द क्रू' को ज्वाइन कर लिया है। The Crew: दिलजीत दोसांझ के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, करीना, तब्बू और कृति के साथ 'द क्रू' में धमाल मचाएंगे सिंगर
 
विज्ञापन

6 of 11
अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई नंदामुरी तारक रत्न को बीते शुक्रवार एक रैली में दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, अभिनेता चिरंजीवी ने मंगलवार को तारक रत्न की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि तारक अब ठीक हो रहे हैं।
Taraka Ratna: तारक रत्न की सेहत में हो रहा सुधार, चिरंजीवी ने ट्वीट कर बताया अभिनेता की तबीयत का हाल
विज्ञापन

7 of 11
ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका जल्द ही बॉलीवुड में अपना कमबैक करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने अपनी कमबैक फिल्म 'श्री' की शूटिंग खत्म कर ली है। 'श्री' में ज्योतिका राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। 'श्री' का निर्देशन तुषार कर रहे हैं और इसके निर्माता निधि परमार हीरानंदानी हैं।
Jyothika: ‘श्री’ से बॉलीवुड में कमबैक करने को तैयार हैं ज्योतिका, इस मशहूर सितारे के साथ आएंगी नजर

8 of 11
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले मशहूर निर्देशक  मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने साल 2022 में सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। बेहतरीन स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के दिलों में इसके दूसरे पार्ट के लिए गजब का उत्साह देखने को मिला है। सभी दर्शक 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आखिरकार आज लोगों की उत्सुकता को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसके दूसरे भाग की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 
Ponniyin Selvan 2: 'पोन्नियिन सेलवन 2' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

9 of 11
प्रियंका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस' एक ऐसा रिएलिटी शो है जो अक्सर विवादों में बना रहता है। वहीं, बिग बॉस का सीजन 16 इस बार सबसे ज्यादा अपने कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। माना जाता है इस शो में हिस्सा लेने के बाद ज्यादातर कंटेस्टेंट की किस्मत खुल जाती है। शो के अंदर रहते-रहते सितारे लोगों की नजरों में आ जाते हैं और उन्हें कई ऑफर भी मिल जाते हैं। इस शो में से अभी तक निमृत कौर से शालीन भनोट तक को कई नए प्रोजेक्ट्स मिल चुके हैं। हाल ही में सुनने में आया है शो की दमदार कंटेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी के हाथ भी एक बहुत बड़ा ऑफर लगा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि प्रियंका शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' में नजर आ सकती हैं। 
Dunki: 'बिग बॉस 16' की इस कंटेस्टेंट की लगी लॉटरी, शाहरुख खान के साथ 'डंकी' में आ सकती हैं नजर!

10 of 11
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में धीरे-धीरे स्टार किड्स डेब्यू कर रहे हैं। साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से स्टार किड्स आलिया भट्ट, वरुण धवन ने डेब्यू किया था। वहीं, यह सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी डेब्यू फिल्म है। उधर, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने 2018 में आई फिल्म केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत की। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसी बीच सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। 
Ibrahim Ali Khan: करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे इब्राहिम अली खान, शूटिंग की तैयारी शुरू!
विज्ञापन

11 of 11
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अब वह साउथ की फिल्मों में अपना करियर बना रही हैं। दरअसल, इन दिनों सनी लियोनी अपनी अगली साउथ की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग करते हुए वह घायल हो गईं। सनी लियोनी के पैर के अंगूठे में चोट लगी है। इस दौरान सनी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके पैर के अंगूठे से खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
Sunny Leone: 'कोटेशन गैंग' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं सनी लियोनी, दर्द से जोर-जोर से चिल्लाईं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें