शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की तरह उनका घर 'मन्नत' भी फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। बीते काफी दिनों से अभिनेता का घर अपनी नेम प्लेट की वजह से चर्चा में बना हुआ है। कुछ समय पहले ही इस घर की नेम प्लेट बदली गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन अब अचानक ही 'मन्नत' की नेम प्लेट के गायब होने की खबर सामने आई है, जिसने फैंस को परेशान कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें 'मन्नत' के बाहर नेम प्लेट नजर नहीं आ रही है।
Shahrukh Khan: अचानक गायब हुई शाहरुख खान के घर 'मन्नत' की नेम प्लेट, जानें क्या है वजह