फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राधिका आप्टे ने खोले बॉलीवुड के राज और 'ओम' का धांसू ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 10 Jun 2022 08:36 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राधिका आप्टे, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोज कुछ न कुछ होता रहता है। सेलेब्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा अपडेट सोशल मीडिया के जरिए फैंस के सामने आता है। ऐसा आज यानी शुक्रवार को भी हुआ है। सोनाली बेंद्रे ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और आर्यन खान के बारे में बात की है। दूसरी तरफ राधिका आप्टे का भी एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के पीछे की सच्चाई बताई है। आइए आपको सिनेमा जगत की आज की बड़ी खबरें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
सोनाली बेंद्रे - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कई वर्षों बाद स्क्रीन पर वापसी की है। उन्होंने वेब सीरीज द ब्रोकन न्यूज से ओटीटी पर डेब्यू किया, जिसको लेकर वह चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अभिनेत्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक इंटरव्यू में बात की। उनका मानना है कि किसी भी मुद्दे को लेकर बॉलीवुड एक आसान निशाना बन गया है और देश में मीडिया इंडस्ट्री की बढ़ती संख्या ने भी नेगेटिव हेडलाइन में इजाफा कर दिया है। वहीं, सोनाली ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत और आर्यन खान के ड्रग केस को लेकर भी बात की।

Sonali Bendre: सुशांत सिंह राजपूत की मौत और आर्यन खान के केस पर सोनाली बेंद्रे की दो टूक, बोलीं- अब बॉलीवुड...
 
विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस इस मामले में सिद्धू मूसेवाला के कथित हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर चुकी है। वहीं गुरुवार को मुंबई पुलिस, बिश्नोई के खास सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल से भी सवाल-जवाब करने पुणे पहुंची थी। इस दौरान पुलिस के हाथ एक बड़ा सबूत हाथ लगा है। जी हां, महाकाल ने खुलासा किया कि सलमान खान को यह चिट्ठी गैंगस्टर लॉरेंस ने ही लिखकर भेजी है।

Salman Khan: बिश्नोई, महाकाल के बाद अब सामने आया संतोष जाधव का नाम; पुणे, मुंबई और राजस्थान से जुड़े हैं तार

4 of 11
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म ओम का दमदार ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म के सामने आए ट्रेलर में अभिनेता एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में भरपूर एक्शन और ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के इस ट्रेलर को देख यह कहा जा सकता है कि एक्शन से भरपूर यह एंटरटेनर दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जोरदार एक्शन करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में एक्टर अपने अतीत के सवालों का जवाब ढूंढ़ते नजर आए। साथ ही अपने पिता पर लगे आरोप को गलत साबित करने की कोशिश करते भी दिखे।

Om The Battle Within Trailer: आदित्य रॉय कपूर की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, पहली बार एक्शन मोड में दिखे एक्टर
विज्ञापन

5 of 11
सोनू सूद - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। लॉकडाउन के समय लोगों को घर पहुंचाने से लेकर यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स के वापस देश लौटने तक अभिनेता ने हर मौके पर लोगों की बढ़चढ़ कर मदद की है। इसके अलावा एक्टर लगातार सोशल मीडिया के जरिए भी जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाते रहते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक बार फिर अभिनेता के दरियादिली की  एक और कहानी सामने आई है। दरअसल, सोनू सूद बिहार की एक बच्ची के लिए देवदूत साबित हुए। चार पैर और चार हाथ के साथ जन्मी एक ढाई साल की बच्ची अब सिर्फ सोनू सूद की वजह से एक सामान्य जीवन जी पाएगी।

Sonu Sood: ढाई साल की बच्ची के लिए देवदूत बने सोनू सूद, अब सामान्य जीवन जी सकेगी चार हाथ-पैर वाली ‘चहुंमुखी’
विज्ञापन

6 of 11
कृष्णा, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के डांसिंग सेंसेशन और बेहतरीन अभिनेता गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। माम-भांजे के बीच का यह विवाद गोविंदा के एक शो में न आने से हुआ था, जिसमें कृष्णा भी काम कर रहे थे। यह बात मशहूर कॉमेडियन कृष्णा की पत्नी को हजम नहीं हुई और दोनों के परिवारों में तलवारें खिंच गईं। दोनों परिवार की तरफ से अब तक कई बयान सामने आ चुके हैं, जिसकी वजह से इनके बीच की दरार और बढ़ती जा रही है। लेकिन हाल ही में कृष्णा ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन माम गोविंदा अपने आप को जवाब देने से रोक नहीं पाए। कृष्णा की बात पर गोविंदा का रिएक्शन बहुत वायरल हो रहा है।

Govinda-Krushna Abhishek: कृष्णा की माफी पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, क्या कॉमेडियन का प्यार देख पिघल गए मामा?
विज्ञापन

7 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी में एकमात्र भारतीय दीपिका पादुकोण फ्रेंच रिवेरा में दो हफ्ते तक बिजी रहने के बाद अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन के तौर पर अरसे से राज करती रहीं दीपिका की हाल में रिलीज कुछ फिल्में कामयाब नहीं रही हैं। उनकी पिछली फिल्म 'गहराइयां' को वितरक नहीं मिले और इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। लेकिन, दीपिका ने फिर से दमदार वपसी की कुछ खास तैयारियां की हैं।

Deepika Padukone: पापा के बर्थडे पर तिरुपति मंदिर पहुंची दीपिका पादुकोण, मम्मी और बहन के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

8 of 11
राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे को आज हर कोई उनकी एक्टिंग की वजह से जानता है। लोग उनकी खूबसूरती के कायल हैं। हालांकि हमेशा से ऐसा नहीं था। जब अभिनेत्री ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, जब हर कोई उनमें नुक्स निकालता रहता था। कभी कोई नाक ठीक कराने की सलाह दे जाता था तो कभी ब्रेस्ट सर्जरी की राय देता था। जी हां, हाल ही में राधिका आप्टे ने एक साक्षात्कार के दौरान बॉलीवुड के कुछ डार्क सीक्रेट्स का खुलासा किया है।

Radhika Apte: होंठ-नाक पर सवाल तो कभी सर्जरी की सलाह, राधिका ने खोले बॉलीवुड के राज, सुनकर हो जाएंगे शर्मिंदा

9 of 11
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जब से आर माधवन और विजय सेतुपति की 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की घोषणा हुई है तभी से लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि 30 सितंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। इस बात की जानकारी देते हुए अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है।

Vikram Vedha: खत्म हुई 'विक्रम वेधा' की शूटिंग, तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन

10 of 11
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पिछले कुछ समय से लव रंजन खुराना की फिल्म में बिजी हैं। अभिनेता अपनी शादी के बाद तुरंत इस फिल्म की शूटिंग के लिए चले गए थे। हाल ही में लव रंजन खुराना की फिल्म से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये एक बिहाइंड द सीन वीडियो है। जिसमें दोनों को गाने की शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि रणबीर और श्रद्धा इस समय शूटिंग के लिए स्पेन में हैं।

Viral: स्पेन में शूटिंग करते दिखे रणबीर और श्रद्धा कपूर, वायरल हो रहा बीटीएस वीडियो
विज्ञापन

11 of 11
tejasswi prakash, karan kundra - फोटो : social media
एकता कपूर की मशहूर फ्रैंचाइजी 'नागिन 6' फेम अभिनेत्री और टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। लेकिन आज इनकी चर्चा होना लाजमी है क्योंकि आज इस खूबसूरत बाला का जन्मदिन है। तेजस्वी के इस दिन को खास बनाने के लिए उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण ने अपनी लेडी लव के लिए गोवा में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इंटरनेट पर छाया यह वीडियो नेटिजन्स को कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने बर्थडे गर्ल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अपने जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।     

Tejasswi Prakash: तेजस्वी को जन्मदिन पर करण के साथ इश्क फरमाना पड़ा भारी, ट्रोल्स के निशाने पर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें