फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विवादित बयान पर श्वेता तिवारी ने मांगी माफी और फिर ट्रोल हुए जावेद अख्तर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 28 Jan 2022 07:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी इन दिनों भगवान को लेकर दिए अपने विवादित बयान के बाद से ही सुर्खियों में हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
श्वेता तिवारी, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी इन दिनों भगवान को लेकर दिए अपने विवादित बयान के बाद से ही सुर्खियों में हैं। दरअसल अपनी एक वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में भगवान को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए सभी से माफी मांगी है। मामले में अपना पक्ष रखते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उनके इस बयान को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है। अपने एक बयान में श्वेता ने कहा कि हाल ही में मेरे सहयोगी से जुड़े मेरे एक बयान का हवाला देते हुए उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इसकी वजह से उसका अर्थ भी गलत निकाला जा रहा है। 

माफीनामा: भगवान पर की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर श्वेता तिवारी ने मांगी माफी, कहा- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। वहां पर नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा रखी जाएगी। इस प्रतिमा का निर्माण मशहूर मूर्तिकार अद्वैत गडनायक कर रहे हैं। इसे लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। अब इस मामले में गीतकार जावेद अख्तर ने अपना पक्ष रखा है। जावेद अख्तर का मानना है कि नेताजी की प्रतिमा लगाने की विचार तो अच्छा है लेकिन इसकी पोजिशन का चुनाव सही नहीं है। जावेद अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोल हो रहे हैं।

Netaji Subhas Chandra Bose statue: नेताजी की प्रतिमा पर गलती निकालकर ट्रोल हुए जावेद अख्तर, यूजर्स बोले- अपना ज्ञान अपने पास रखिए
 
विज्ञापन

3 of 10
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का एलान हो गया है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के  बाद आखिरकार ये अगले महीने यानी 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। संजय लीला भंसाली ने कुछ देर पहले ही इसकी घोषणा की है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही गंगूबाई काठियावाड़ी काफी लंबे समय से चर्चा में है। बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के दूसरे स्टार कास्ट को कोरोना हो गया था और इसके कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया। 

Gangubai Kathiawadi: अगले महीने इस तारीख को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', संजय लीला भंसाली ने किया एलान

4 of 10
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना रहा ड्रग्स का मामला एक बार फिर चर्चा में है। अभिनेता के निधन के बाद सामने आए इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं इस मामले के सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई कनेक्शन भी निकल कर सामने आए थे। हालांकि समय के साथ यह मामला भी धीरे-धीरे ठंडा हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर ड्रग्स का यह मामला सुर्खियों में छा गया है। दरअसल सामने आई खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

Drug Case: सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, नौ महीने से फरार था ड्रग्स पेडलर फ्लैको
विज्ञापन

5 of 10
Katte Ramachandra - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता कट्टे रामचंद्र का बंगलूरु में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार बंगलूरु में ही किया जाएगा। अपने चार दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने कई फिल्मों के साथ-साथ धारावाहिकों का निर्देशन और निर्माण किया। अनुभवी फिल्म निर्माता के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। कन्नड़ अभिनेता और पूर्व बिग बॉस कन्नड़ सीजन 7 के प्रतियोगी हरीश राज ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कट्टे रामचंद्र का जन्म 15 फरवरी 1947 को हुआ था। 

दुखद: फिल्म निर्माता Katte Ramachandra का बंगलूरु में 75 साल की उम्र में निधन
विज्ञापन

6 of 10
राखी सांवत - फोटो : social media
टेलीविजन इंडस्ट्री का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 अपने अंतिम पड़ाव में है। इस हफ्ते के अंत में शो को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। हाल ही में राखी सांवत शो से बाहर हो गई हैं, जिसके चलते वह काफी दुखी हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें राखी बिग बॉस पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। राखी ने अपने जिम सेशन के बाद एक इंटरव्यू में कहा कि, "मुझे बार-बार घर में बुलाकर आप मेरा टिशू की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं टिशू पेपर नहीं हूं, मैं जीती-जागती इंसान हूं। जब तक आपको मेरे एंटरटेनमेंट की जरूरत है तब तक आप मुझे यूज करेंगे और फिर निकाल देंगे।" 

Bigg Boss 15: बिग बॉस पर भड़कीं राखी सांवत, बोलीं- हर सीजन में इस्तेमाल कर लेते हो और...
विज्ञापन

7 of 10
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) मुश्किलों में फंस गई हैं। भोपाल में वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने भगवान को लेकर विवादित बयान दिया है। इसकी वजह से उनपर केस दर्ज हो गया है। भोपाल के श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन में श्वेता तिवारी के खिलाफ IPC की धारा 295(A) के तहत केस दर्ज हुआ है। श्वेता पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। दरअसल एक वेब सीरीज के प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रम में श्वेता ने कहा कि ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह बात तो कह दी, पर इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। 

FIR Against Shweta Tiwari: भगवान पर विवादित बयान देकर फंसीं श्वेता तिवारी, दर्ज हुई एफआईआर

8 of 10
सलमान खान के नए गाने 'डांस विद मी' का टीजर रिलीज हो चुका है - फोटो : social media
बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान दिन दिनों कई गाने लॉन्च कर रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने म्यूजिक एलबम 'मैं चला' सोशल माडिया पर रिलीज किया था और अब उन्होंने अपने नए गाने का टीजर रिलीज कर दिया है। 'डांस विद मी' गाने में सलमान का कूल अवतार उनके फैंस को देखने को मिलेगा। अभिनेता ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने गाने 'डांस विद मी' का टीजर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस गाने में सिंगर के रूप में खुद सलमान खान हैं और इसे कंपोज किया है बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' ने।

Song: सलमान खान का नया गाना Dance with Me का टीजर रिलीज, फैंस जमकर लुटा रहे प्यार

9 of 10
स्मृति ईरानी ने मौनी रॉय को शादी के लिए बधाई दी। - फोटो : social media
बीते गुरुवार को अभिनेत्री मौनी रॉय और दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने पहली शादी गोवा में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से हुई तो वहीं दूसरी बार बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की। मौनी और सूरज को शादी के बाद बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। स्मृति ईरानी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए मौनी को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। 

Mouni Roy Wedding: मौनी रॉय के लिए स्मृति ईरानी ने लिखी ऐसी पोस्ट कि हो गई वायरल, दूल्हा-दुल्हन पर लुटाया जमकर प्यार
विज्ञापन

10 of 10
bestseller - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्राइम वीडियो ने शुक्रवार को अपनी नई सीरीज ‘बेस्टसेलर’ की घोषणा की। मिथुन चक्रवर्ती, श्रुति हासन, अर्जन बाजवा, गौहर खान, सोनाली कुलकर्णी और सत्यजीत दुबे जैसे नामी कलाकार इसमें मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। इस सीरीज का निर्देशन मुकुल अभ्यंकर ने किया है और इसे लिखा है अन्विता दत्त और अल्थिया कौशल ने। प्राइम वीडियो का दावा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा निर्मित सीरीज ‘बेस्टसेलर’ एक रोमांचकारी और नए जमाने का सस्पेंस थ्रिलर है। ये एक ऐसी दुनिया का ताना-बाना है जहां हर काम के कई मतलब होते हैं। जब दो अजनबियों की जिंदगियों का एक-दूसरे से सामना होता है तो उनकी दबी हुई प्रेरणाएं और हसरतें उभरकर सामने आ जाती हैं और कई लोगों के जीवन पर असर डालती हैं।

Mithun Chakraborty on OTT: प्राइम वीडियो की इस सीरीज से होगा मिथुन का ओटीटी डेब्यू, सोनाली, श्रुति और गौहर का मिला साथ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें