फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: श्रुति हासन कोरोना संक्रमित और कास्टिंग काउच पर ईशा कोप्पिकर का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 27 Feb 2022 07:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोना की तीसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट ले लिया था। हालांकि अब कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, किन्तु अभी भी यह पूरी तरह से हमारे बीच से गया नहीं है। इसका ताजा उदाहरण बनके सामने आई हैं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन।
विज्ञापन
1 of 10
श्रुति हासन हुई कोविड पॉजीटिव - फोटो : social media
कोरोना की तीसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट ले लिया था। हालांकि अब कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, किन्तु अभी भी यह पूरी तरह से हमारे बीच से गया नहीं है। इसका ताजा उदाहरण बनके सामने आई हैं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन। श्रुति हासन कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसके बाद से ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। श्रुति ने अपने स्वास्थय की जानकारी साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा,"हैलो एवरिवन। मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य की ताजा खबर देना चाहती हूं। सारी सावधानियां बरतने के बाद भी मैं कोविड-19 की चपेट में आ गई हूं। मैं ठीक होने की प्रॉसेस पर हूं। 0 थैंक यू और आप सभी से जल्द ही मिलूंगी।"

Shruti Haasan: कोरोना संक्रमित हुईं श्रुति हासन, पोस्ट साझा कर दी जानकारी, कहा - 'सावधानियां बरतने के बाद भी...'
 
विज्ञापन

2 of 10
ईशा कोप्पिकर - फोटो : सोशल मीडिया
अपने डांस नंबर 'खल्लास' के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने दावा किया है कि वह कभी छुट्टी पर नहीं गईं, चाहे फिर वह उनकी बेटी के जन्म के बाद ही क्यों न हो। उन्होंने हमेशा अपनी मर्जी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। उन्हें और भी कई दावे किए हैं। ईशा कहती हैं कि वह एक बकवास अभिनेत्री हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पागलपन की वजह से कई फिल्में खोई दी हैं। ईशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 1998 में आई फिल्म 'एक था दिल एक थी धड़कन' से किया था और इसके बाद वह फिल्म 'फिजा', 'प्यार इश्क और मोहब्बत', 'कंपनी', 'कांटे' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

Casting Couch: इंडस्ट्री में ईशा कोप्पिकर भी हुई कास्टिंग काउच का शिकार, खुलासा कर कही बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 10
सोनम कपूर - फोटो : Social Media
यूक्रेन और रूस विवाद गहराता जा रहा है। इसी बीच रूस और यूक्रेन को लेकर बहस छिड़ी है। इस मुद्दे पर कई सेलीब्रिटीज अपना-अपना मत रख रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने यूक्रेन और रूस वॉर को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यूक्रेन के पक्ष में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें वो लोगों से यूक्रेन की मदद करने की बात कही रही है। स्टोरी में एक पेज है, जिसपर यूक्रेन की मदद करने के तरीके भी लिखे हैं। 

Russia Ukraine War: अब सोनम कपूर ने दिया रिएक्शन, कहा-ऐसे करें यूक्रेन की मदद

4 of 10
चंदन रॉय सान्याल पिता गोबिंद सान्याल का निधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आश्रम सीरीज में 'भोपा स्वामी' का किरदार निभाने वाले एक्टर चंदन रॉय सान्याल के पिता गोबिंद सान्याल का निधन हो गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। चंदन रॉय सान्याल ने लिखा, मेरे पिताजी जी ने जिंदगी को भरपूर जिया। उन्होंने अपनी हंसी और चुटकुलों से कई लोगों को छुआ। उनकी आत्मा अगली यात्रा के लिए निकल गई। उसने इस धरती पर अपना उद्देश्य पूरा किया। उनसे मिलने वाले सभी लोगों को पता होना चाहिए कि वह कल चले गए। 'ऊं शांति'!

दुखद: 'आश्रम' वेब सीरीज के एक्टर चंदन रॉय सान्याल के पिता गोबिंद सान्याल का निधन
विज्ञापन

5 of 10
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत आज रात से अपने ओटीटी रियलिटी शो लॉकअप के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी शो में मनोरंजन जगत के 16 चर्चित चेहरे हिस्सा लेने वाले हैं। खास बात यह है कि शो में शामिल होने वाले सभी कलाकार किसी ना किसी विवादों से जुड़े हुए हैं। वहीं, बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत इस शो को होस्ट करती नजर आएंगी। ऐसे में शो की निर्माता एकता कपूर ने शो शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही पोस्ट शेयर कर इस शो से जुड़ी जानकारी साझा की है।

Lockupp: आज रात से शुरू होगा कंगना की जेल का अत्याचारी खेल, एकता कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
विज्ञापन

6 of 10
रुबीना दिलैक को लगी चोट - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पीछे की तरफ से क्लिक की गई है। जिसमें रुबीना की पीठ पर बैंडेज लगा नजर आ रहा है। तस्वीर में देखने से तो रुबीना की चोट गंभीर नजर आ रही है, लेकिन उन्होंने जो कैप्शन लिखा है वह फैंस को चिंतित कर रहा है। फोटो के साथ रुबीना ने कैप्शन में लिखा, 'सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से नहीं होता।' कैप्शन से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिनेत्री को यह चोट शूटिंग के दौरान लगी होगी।

Rubina Dilaik injured: शूटिंग के दौरान घायल हुईं एक्ट्रेस, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की उम्मीद
विज्ञापन

7 of 10
शबाना आजमी और भतीजी मेघना - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री और इंडस्ट्री के जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने हाल ही में अपनी भतीजी मेघना के साथ मुंबई में हुई एक अजीब घटना के बारे में अपने सोशल मीडिया पर बात की। शबाना आजमी ने कहा कि मेरी भतीजी के साथ कैब राइड के दौरान हुई घटना काफी निंदनीय है। अभिनेत्री की भतीजी मेघना ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उनके कैब ड्राइवर ने उन्हें देर रात बीच रास्ते में कैब से उतरने के लिए कहा और उन्हें दादर ब्रिज पर छोड़ दिया। इस घटना के बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए शबाना ने लिखा,"मेरी 21 वर्षीय भतीजी का ओला कैब्स के साथ एक भयानक और अजीब अनुभव रहा, जो किसी भी तरह से अस्वीकार्य है।" 
 
Shabana Azmi: शबाना आजमी की भतीजी के साथ हुई घटना, रात में बीच सड़क पर ही छोड़कर चली गई ओला राइड

8 of 10
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से हाल ही में शादी की है। मेहंदी से लेकर शादी और शादी के बाद की भी लगभग सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में एक्टर और मॉडल शिबानी ने प्री-वेडिंग फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। शिबानी ने गोल्डन वर्क वाली शार्ट ड्रेस और दूसरी ओर फरहान ने एक टी-शर्ट पहनी है, जिसपर उन्होंने सफेद रंग का ब्लेजर और पैंट पहना है। पोस्ट के कैप्शन में शिबानी ने 'द अख्तर्स' लिखा है।

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar: प्रेग्नेंट हैं शिबानी दांडेकर ? तस्वीरें देख फैंस ने लगाए कयास

9 of 10
नेहा कक्कड़ - फोटो : insta
हाल ही में अपने गाने 'मुड़ मुड़ के न देख' में तहलका मचाने के बाद नेहा कक्कड़ अब एक बार फिर से अपना नया गाना 'नाराजगी' लाने के लिए तैयार हैं। टोनी कक्कड़ के बाद इस बार नेहा कक्कड़ अक्षय ओबरॉय संग सुर मिलाती नजर आने वाली हैं। आपको बता दें की अक्षय ओबरॉय एक सिंगर होने के साथ वह एक एक्टर भी हैं। नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया है और गाने की रिलीज डेट भी बता दी है।  तो अब देखना ये होगा कि ये जोड़ी प्रशंसकों के लिए क्या नया लेकर आने वाली है।

Neha Kakkar New Song: नेहा कक्कड़ का नया गाना 'नाराजगी' इस दिन होगा रिलीज, साथ में होंगे अक्षय ओबरॉय
विज्ञापन

10 of 10
आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक दृश्य के दौरान - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। दर्शक आलिया की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म ने पहले ही दिन अच्छा-खासा कलेक्शन किया। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई’ का किरदार निभाया है और उनके साथ फिल्म में शांतनु माहेश्वरी भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और शांतनु की केमिस्ट्री देखने को मिली है। फिल्म में दोनों का एक गाना ‘मेरी जान’ भी है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं।
 
Gangubai Kathiawadi: आलिया भट्ट ने थप्पड़ वाले सीन के लिए 20 बार किया था रीटेक, अभिनेत्री को हो रही थी ये परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें